Begin typing your search...

तबाही... तबाही, बोल्डनेस में टीजर से काफी आगे है Toxic का नया गाना, आग लगा रही यश और कियारा की केमिस्ट्री

गाने में कियारा काफी ग्लैमरस दिख रही हैं और यश के बोल्ड शर्टलेस अवतार को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं.

तबाही... तबाही, बोल्डनेस में टीजर से काफी आगे है Toxic का नया गाना, आग लगा रही यश और कियारा की केमिस्ट्री
X
( Image Source:  You Tube- Zee Music Company )

फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना तबाही रिलीज कर दिया है. गाने में यश और कियारा की केमेस्ट्री और बोल्ड सीन्स देखकर आपके मुंह से तबाही ही निकलेगा. गाने को सिंगर विशाल मिश्रा ने गाया है, जबकि इसे राज शेखर ने लिखा है. इसे हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ भाषा में भी डब किया गया है. गाने में रोमांस के नेक्स्ट लेवल को दिखाया गया है.

फिल्म को लेकर दर्शकों के कई प्रकार के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. गाना कुल 4 मिनट 26 सेकेंड का है. हर एक सीन में दोनें के बीच की इंटिमेसी को बहुत ही क्रिएटीविटी के साथ दिखाने की कोशिश की गई है.

तबाही गाने की विशेषता इसके विजुअल स्टाइल है. पूरे गाने में लगभग हर फ्रेम यश और कियारा के रोमांटिक पलों को दिखाया गया है. गाना में दिख रहा है कि केमेस्ट्री बहुत ही बढ़िया है. हॉट और बोल्डनेस के बाद भी देखिए गाने में लिपलॉक सीन नहीं है.लोग गाने में कियारा के बोल्ड अवतार की खूब सराहना कर रहे हैं। गाने के रिलाज होने के बाद दर्शक फिल्म को लेकर एक्साइटिड हैं.

उल्लेखनीय है कि मूवी 26 अगस्त को रिलीज की जाएगी। फिल्म में नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी हैं. इससे पहले जब फिल्म का टीजर सामने आया था तो उसमें नयनतारा बाइक चलाती नजर आ रही थी जबकि कियारा डांसर बोल्ड अवतार में दिख रही थी. असलीयत तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी.

सबकी नजरे यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री पर टिकी हुई हैं. दोनों को कई अलग-अलग जगहों पर प्यार भरे पल बिताते हुए देखा जा सकता है. तंग गलियों में घूमने और सी के पास गले मिलने से लेकर, विंटेज कार में किस करने और लाल रेट्रो कन्वर्टिबल कार में खूबसूरत नजारों के बीच ड्राइव करने के नजारे गाने में दिखाये गए हैं.

ये भी पढ़ें- 12 साल में Kiara Advani का अब तक का सबसे बोल्ड सीन, ये चार हसीना भी कम नहीं; Toxic Teaser से फैंस बेकाबू

यश के लुक की बात करें तो वह लंबे बालों, घनी दाढ़ी और लेदर जैकेट पहने दिख रहे हैं. वहीं कियारा अपनी ड्रेसिस के साथ फिल्म के विंटेज लुक को काफी हद तक बेहतर बनाती हैं।

अगला लेख