Begin typing your search...

Khatron Ke Khiladi 15: निया शर्मा-जैस्मीन भसीन की वापसी? ये 15 कंटेस्टेंट मचा सकते हैं धमाल!

खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग मई के आखिर में शुरू होगी और शो जून-जुलाई में ऑन-एयर हो सकता है. इस बार पुराने और नए कंटेस्टेंट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

Khatron Ke Khiladi 15: निया शर्मा-जैस्मीन भसीन की वापसी? ये 15 कंटेस्टेंट मचा सकते हैं धमाल!
X
( Image Source:  Instagram: gauravkhannaofficial, jasminbhasin2806, niasharma90 )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 21 April 2026 4:35 PM

'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) एक बार फिर से टीवी स्क्रीन्स पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह लोकप्रिय स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो पिछले एक साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहा है. शो की शूटिंग मई महीने के आखिरी हफ्ते में शुरू होने वाली है. इन दिनों सोशल मीडिया पर संभावित कंटेस्टेंट की एक लिस्ट काफी वायरल हो रही है, जिसे लोग एक्साइटमेंट से देख रहे हैं.

अब SCREEN को मिली जानकारी के अनुसार, इस बार के सीजन में कुछ नए चेहरे साथ-साथ उन पुराने खिलाड़ियों का भी मिश्रण होगा, जो अपने पिछले सीजन में जीत नहीं हासिल कर पाए थे यानी जो लोग पहले आ चुके हैं लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सके, उन्हें एक और मौका मिल सकता है. खतरों के खिलाड़ी 15 में वापसी करने वाले पुराने कंटेस्टेंट शो से जुड़े एक सोर्स के मुताबिक, पिछले सीजन के चार खिलाड़ियों से इस नए सीजन में आने के लिए संपर्क किया गया है.

ये चार नाम हैं:

निया शर्मा

जैस्मीन भसीन

मिस्टर फैसु

करण वाही

ये सभी कलाकार फिलहाल खतरों के खिलाड़ी 15 की टीम से बातचीत कर रहे हैं. सूत्र ने यह भी बताया कि इस सीजन में कुल 14 से 15 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे.

शो कब और कहां ब्रॉडकास्ट होगा?

खबरों के अनुसार, 'खतरों के खिलाड़ी' 15 का प्रसारण जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू हो सकता है. यह शो कलर्स टीवी चैनल पर और साथ ही जियो हॉटस्टार पर भी देखने को मिलेगा. हालांकि प्रतियोगियों की आखिरी और आधिकारिक लिस्ट अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि इस बार 'द 50', 'बिग बॉस', 'ट्रेटर्स' और 'स्प्लिट्सविला' जैसे अलग-अलग रियलिटी शोज के लोकप्रिय चेहरे नजर आएंगे.

नए चेहरे जिनसे कांटेक्ट किया गया है

पुराने चार खिलाड़ियों के अलावा, कई नए और ताज़ा हस्तियों से भी शो में आने के लिए बात की जा रही है. इनमें शामिल हैं:

गौरव खन्ना

बिग बॉस 19 के अभिषेक बजाज और फरहाना भट

बिग बॉस 18 से अविनाश मिश्रा, चम दरंग और श्रुतिका अर्जुन

बिग बॉस 17 के ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल

बिग बॉस 16 के मशहूर नाम अंकित गुप्ता

कॉमेडियन हर्ष गुजराल (जिन्हें हाल ही में 'द ट्रेटर्स' में देखा गया था)

द 50 शो से अरबाज पटेल, मनीषा रानी और दिग्विजय राठी

स्प्लिट्सविला 16 से सौरभ बेदी और निहारिका तिवारी

ये सभी नाम फिलहाल चर्चा में हैं और इनसे शो के लिए कांटेक्ट किया गया है

क्यों रुका था शो पिछले साल?

पिछले साल खतरों के खिलाड़ी का प्रसारण अचानक रोक दिया गया था. वजह थी शो के मेकर्स और चैनल के बीच कुछ मतभेद हो गए थे. लेकिन अब सारी बातें सुलझ गई हैं और दोनों पक्षों के बीच अच्छा तालमेल बन गया है. इसलिए इस बार शो की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और दर्शक फिर से रोमांचक स्टंट्स का मजा ले सकेंगे. अभी अंतिम लिस्ट का इंतजार है, लेकिन जितने भी नाम सामने आए हैं, उनसे साफ है कि खतरों के खिलाड़ी 15 इस बार काफी धांसू और रोमांच से भरा होने वाला है। रोहित शेट्टी की मेजबानी में यह शो एक बार फिर दर्शकों को सीट से बांधे रखेगा/

अगला लेख