Begin typing your search...

Salman Khan से दुश्मनी लेने वाले कौन हैं केतन कक्कड़? कभी खान परिवार के थे बेहद क्लोज, 295 करोड़ की जमीनी विवाद ने छेड़ी जंग

पनवेल स्थित अर्पिता फार्महाउस के पड़ोसी और रिटायर्ड एनआरआई केतन कक्कड़ का सलमान खान के साथ सालों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में है. दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता जमीन, मंदिर निर्माण, सोशल मीडिया आरोपों और मानहानि मुकदमे तक पहुंच गया.

Salman Khan से दुश्मनी लेने वाले कौन हैं केतन कक्कड़? कभी खान परिवार के थे बेहद क्लोज, 295 करोड़ की जमीनी विवाद ने छेड़ी जंग
X
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 12 Jun 2026 1:18 PM IST

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने फेमस पनवेल फार्महाउस को लेकर चर्चा में है. दरसअल उनके सबसे पुराने पड़ोसी केतन कक्कड़ (Ketan Kakkad) से पिछले 7 साल से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है. हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले पर एक बेहद महत्वपूर्ण और सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने केतन कक्कड़ को सलमान खान और पनवेल संपत्ति विवाद से जुड़े सभी सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो तुरंत हटाने का निर्देश दिया है. जिसकी सुनवाई अब 6 जुलाई को होगी. हालांकि अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर केतन कक्कड़ कौन हैं और कैसे वह सलमान खान के पड़ोसी बनें?.

कौन हैं केतन कक्कड़?

केतन कक्कड़ एक रिटायर्ड एनआरआई (NRI) हैं, जो बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पनवेल स्थित 'अर्पिता फार्महाउस' के पड़ोसी हैं. वह पिछले कुछ सालों से सलमान खान (Salman Khan) के साथ चल रहे एक बड़े जमीन और मानहानि विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. केतन कक्कड़ ने 1990 के दशक में पनवेल की पहाड़ियों पर एक प्लॉट खरीदा था, जो सलमान खान के फार्महाउस के ठीक बगल में है. वह वहां अपना एक रिटायरमेंट होम बनाना चाहते थे.

कैसे थे खान और कक्कड़ के रिश्ते

पड़ोसी होने के नाते कक्कड़ और खान परिवार में बेहद दोस्ताना रिश्ता था. दोनों परिवार साथ जॉगिंग करते, नदी किनारे मछलियां पकड़ने जाते और हमेशा अन्य गतविधियों में शामिल होते. इस दोस्ती में दरार एकदम से नहीं इसकी शुरुआत साल 2014 से हुई. जब कक्कड़ दंपति अमेरिका से वापस आए तो उन्होंने अपने प्लॉट पर एक छोटा आश्रम और पर्यावरण के अनुकूल एक गणेश मंदिर बनाने लगे. लेकिन पनवेल के विशाल गेट के कारण और खान परिवार के अवरोधों से उनके आश्रम और मंदिर के निर्माण में दिक्कतें पैदा होने लगी. दंपति का कहना था कि एक समय के बाद वह अपनी प्रॉपर्टी तक में नहीं पहुंच पाते थे. वहां का बिजली कनेक्शन तक काट दिया था.

कब बिगड़े रिश्ते?

शुरुआत में दोनों परिवारों के बीच रिश्ते काफी अच्छे थे. केतन कक्कड़ का आरोप है कि सलमान खान के फार्महाउस के निर्माण के कारण उनके प्लॉट पर आने-जाने का रास्ता ब्लॉक हो गया. उन्होंने सलमान पर पर्यावरण के नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया था. दूसरी ओर, सलमान खान के वकीलों का कहना है कि केतन कक्कड़ जिस जमीन को खरीदना चाहते थे, उसका सौदा अवैध पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने सलमान पर आरोप लगाने शुरू कर दिए. इस विवादित प्रॉपर्टी पर केतन कक्कड़ का आरोप है कि इस जमीन के सौदे को रद्द करवाने के पीछे खुद सलमान खान और उनके परिवार का हाथ था, ताकि वे उस जमीन पर अपना कब्ज़ा बना सकें.

सलमान से मुग़ल शासकों से तुलना

हालांकि जहां ऐसे मामलों में लोग कानून का सहारा लेते लेते है वहीं केतन कक्कड़ ने सोशल मीडिया का सहारा लिया. जिससे मामला और बिगड़ गया. उन्होंने कई यूट्यूब वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए सलमान खान पर बेहद गंभीर और विवादित आरोप लगाए. इन वीडियो में उन्होंने सलमान खान की तुलना मुग़ल शासकों बाबर और औरंगजेब से कर दी और फार्महाउस पर अवैध गतिविधियां होने के दावे भी किए.

दंपति के खिलाफ मानहानि का केस

इन आरोपों के बाद साल 2022 में सलमान खान ने केतन कक्कड़ के खिलाफ 295 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया. सलमान के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि एक प्रॉपर्टी विवाद में केतन उनकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं और जानबूझकर इसमें धर्म को घसीट रहे हैं. इस दौरान कक्कड़ दंपति पीछे नहीं हटे और उन्होंने अदालत सोशल मीडिया का सहारा लेने की बात को स्वीकारा. केतन ने अदालत में कहा था कि उन्होंने सलमान खान के खिलाफ कुछ अश्लील और अपमानजनक नहीं बोला था. बस यह एक बुजुर्ग दंपति की गुहार थी जो अपनी जमीन पर जाने और गणेश मंदिर के दर्शन की अपील कर रहा था. कक्कड़ का तर्क है कि अपनी खुद की जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाना किसी भी तरह से 'मानहानि' के दायरे में नहीं आता है. उनका कहना है कि वे केवल एक पीड़ित नागरिक की तरह अपनी बात रख रहे थे.

bollywood
अगला लेख