Begin typing your search...

Sapna Choudhary के 7 सुपरहिट गाने, जिन्होंने तोड़े व्यूज के सारे रिकॉर्ड, आज भी फैंस पर चलता है जादू

सपना चौधरी आज हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम हैं. उनके कई गाने करोड़ों व्यूज हासिल कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर आज भी ट्रेंड करते हैं.

Sapna Choudhary के 7 सुपरहिट गाने, जिन्होंने तोड़े व्यूज के सारे रिकॉर्ड, आज भी फैंस पर चलता है जादू
X
( Image Source:  Instagram: itssapnachoudhary23 )
रूपाली राय
By: रूपाली राय5 Mins Read

Published on: 12 Jun 2026 9:31 AM

जब भी हरियाणवी संगीत और धमाकेदार डांस की बात आती है, तो एक चेहरा अपने आप आंखों के सामने घूम जाता है सपना चौधरी. एक ऐसा नाम, जिसने हरियाणा की तंग गलियों और छोटे-छोटे रागनी मंचों से उठकर बॉलीवुड और देश-विदेश के बड़े स्टेज तक का सफर तय किया. सपना केवल एक डांसर या सिंगर नहीं हैं, बल्कि वे एक ऐसी सनसनी हैं जिन्होंने रीजनल म्यूजिक की परिभाषा ही बदलकर रख दी.

आज डिजिटल एरा में जहां बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स के गानों को करोड़ों व्यूज पाने के लिए लाखों का पीआर (PR) करना पड़ता है, वहीं सपना चौधरी के पुराने वीडियोज पर आज भी रोजाना लाखों व्यूज जुड़ जाते हैं. उनके ठुमके और कातिलाना अदाएं जब स्क्रीन पर आती हैं, तो फैंस झूमने पर मजबूर हो जाते हैं. आइए जानते हैं सपना चौधरी के उन 5 सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर गानों के बारे में, जिन्होंने न सिर्फ व्यूज और लाइक्स के सारे रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि सपना को 'देसी क्वीन' के रूप में एक अमिट पहचान भी दी.

1. तेरी आंख्या का यो काजल

सपना चौधरी के करियर की बात हो और 'तेरी आंख्या का यो काजल' का जिक्र न हो, यह तो मुमकिन ही नहीं है. डीसी मदाना द्वारा गाया गया यह गाना वैसे तो कई साल पहले आया था, लेकिन जब इस पर सपना चौधरी ने नीले सूट में अपने सिग्नेचर स्टेप्स दिखाए, तो यह इतिहास बन गया. इसी गाने से सपना की पहचान सिर्फ हरियाणा तक नहीं रही बल्कि देशभर में उनके चर्चे शुरू हो गए थे. यह गाना सपना के करियर हर गाने से ऊपर होगा क्योंकि इसे अब तक सबसे ज्यादा सुना गया जिसके पास 66 करोड़ की व्यूवरशिप है.

2. गजबण पानी ले चाली

सपना चौधरी का यह गाना उनके करियर के सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट्स में से एक माना जाता है. इस गाने में हरियाणा की पारंपरिक वेशभूषा और वहां के ग्रामीण परिवेश को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. रिलीज होने के कुछ ही हफ्तों के भीतर इस गाने ने व्यूज के मामले में बड़े-बड़े बॉलीवुड गानों को पछाड़ दिया था. जब शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स का दौर शुरू हुआ, तो इस गाने पर लाखों लोगों ने रील्स बनाईं, जिससे इसकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए.

3. सॉलिड बॉडी

वो गाना जिसने सपना चौधरी को रातों-रात स्टार बना दिया. हर कलाकार की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है, जो उसकी किस्मत को हमेशा के लिए बदल देता है। सपना चौधरी की जिंदगी में वह मोड़ था गाना 'सॉलिड बॉडी रै.' इस गाने के आने से पहले सपना चौधरी को केवल हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ही जाना जाता था. वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए स्टेज शोज किया करती थी. लेकिन 'सॉलिड बॉडी' गाने ने उनके टैलेंट को एक नया मंच दिया.

4. चटक मटक

जब हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की सेंसेशन रेणुका पंवार की आवाज और सपना चौधरी के लटके-झटके एक साथ मिले, तो स्क्रीन पर 'चटक मटक' जैसा धमाकेदार गाना तैयार हुआ. इस गाने में सपना का बेहद चुलबुला और देसी अंदाज देखने को मिला. गाने की बीट्स इतनी फ्रेश थीं कि रिलीज होते ही यह यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया.

5. तू चीज़ लाजवा

राजू पंजाबी और सपना चौधरी की वो आइकॉनिक जोड़ी ने खूब धूम मचाया था. हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी को सुपरहिट की गारंटी माना जाता था. 'तू चीज़ लाजवाब' इस जोड़ी के सबसे बेहतरीन और यादगार गानों में से एक है.

6. जले 2

म्यूजिक की बदलती लहर के साथ सपना चौधरी ने भी खुद को अपडेट किया. शिवा चौधरी के गाए गाने 'जले 2' ने यह साबित कर दिया कि नए दौर के युवाओं के बीच भी सपना का जादू कम नहीं हुआ है. मॉडर्न हरियाणवी वाइब के साथ इस गाने में थोड़ा मॉडर्न और हिप-हॉप मिक्स हरियाणवी टच दिया गया है. 'जले' और 'जले 2' ने सोशल मीडिया पर मिलियंस में रील्स बटोरीं और रीसेंट टाइम्स में सपना के सबसे बड़े डिजिटल हिट्स में शामिल हुआ. इस गाने को 57 करोड़ लोगों ने देखा है.

7. घुंघरू

इस गाने में हरियाणा की लोक कला और मॉडर्न बीट्स का एक बेहतरीन फ्यूजन देखने को मिलता है. गाने के बोल एक शादीशुदा महिला के इर्द-गिर्द घूमते हैं, जिसके पैर बजते ही थिरकने लगते हैं. रिलीज के साथ ही इस गाने ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स पर जबरदस्त ट्रेंड सेट किया। सपना चौधरी के डांस स्टेप्स को लाखों फैंस ने रीक्रिएट किया, जिससे यह गाना उनकी 'मिलियन क्लब' लिस्ट का एक और मजबूत हिस्सा बन गया.

अगला लेख