मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी ड्रग बरामदगी का खुलासा किया है. मॉडल और ब्यूटी पेजेंट कंटेस्टेंट हर्षा सनी के सामान से कथित तौर पर करीब ₹12 करोड़ की हाई-क्वालिटी मारिजुआना बरामद होने का दावा किया गया है. कस्टम अधिकारियों के अनुसार, बैंकॉक से मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और जांच शुरू कर दी गई. पूछताछ में हर्षा ने दावा किया कि जिस बैग में ड्रग्स मिले, वह उनका नहीं था. उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने वह बैग कुछ समय के लिए उनके पास रखा था. हालांकि जांच एजेंसियां इस दावे को लेकर जांच कर रही हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जोड़कर देख रही हैं. हर्षा सनी पहले Mrs. Kerala Global Beauty Pageant की रनरअप रह चुकी हैं और एक निजी बैंक में काम भी कर चुकी हैं.