Begin typing your search...

कन्नप्पा फेम एक्टर Vishnu Manchu का दुबई में मिसाइल अटैक से हिला घर, परिवार में डर का माहौल; VIDEO शेयर कर मांगी शांति

तेलुगु एक्टर विष्णु मंचू ने दुबई से मिसाइलों का वीडियो शेयर कर बताया कि धमाकों से उनका घर हिल गया और बेटी आयरा डर गई. ईरान-अमेरिका-इज़राइल तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में हाई अलर्ट है और कई भारतीय हस्तियां वहां फंसी हैं.

vishnu manchu dubai missile attack video gulf tension high alert
X
( Image Source:  Instagram: vishnumanchu )
रूपाली राय
By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 1 March 2026 8:32 AM

तेलुगु फिल्मों के एक्टर विष्णु मंचू (Vishnu Manchu) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया. यह वीडियो दुबई के आसमान से लिया गया था, जिसमें मिसाइलें तेजी से गुजरती हुई दिख रही थी. विष्णु ने बताया कि वे इस समय अपनी फैमिली से मिलने के लिए दुबई में हैं. अचानक आसमान में मिसाइलें दिखाई दीं, और उनके घर के आसपास बहुत तेज़ धमाके हुए. इन धमाकों की वजह से पूरा घर हिल गया, और उनकी छोटी बेटी आयरा बहुत डर गई, बच्ची का डरना देखकर उनका दिल टूट गया.

विष्णु मंचू ने अपने एक्स अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि 'आज रात मैं दुबई में फैमिली से मिलने आया हूं. आसमान में मिसाइलें साफ दिख रही हैं. बहुत तेज़ आवाज़ों और धमाकों से हमारा घर कांप उठा, और छोटी आयरा डर के मारे रोने लगी. मैं शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. दुनिया में किसी भी बच्चे को अपने घर के ऊपर युद्ध की आवाज़ें सुनते हुए बड़ा नहीं होना चाहिए.'

शांति के लिए प्रार्थना

उन्होंने फेसबुक पर भी यही बातें लिखीं और कहा कि ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि जीवन कितना नाजुक और अनिश्चित है. उन्होंने यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) की रक्षा सेना को धन्यवाद दिया, जिन्होंने नागरिकों को बचाने के लिए बहुत अच्छा काम किया और मिसाइलों को रोकने की कोशिश की. अंत में उन्होंने लिखा, 'शक्ति और शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. हर हर महादेव.'

हाई अलर्ट घोषित

यह घटना उस समय हुई जब ईरान ने अमेरिका और इज़राइल की मिली-जुली सैन्य कार्रवाई के जवाब में खाड़ी इलाके में मिसाइलों और ड्रोनों से हमले किए. इन हमलों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, साथ ही कुवैत, कतर, बहरीन और यूएई जैसे देशों पर भी असर पड़ा. पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया, और दुबई में भी डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को रोक लिया, लेकिन धमाकों की आवाज़ें और कंपन हर जगह महसूस किए गए.

फंसे कई भारतीय सेलिब्रिटी

इस तनाव की वजह से कई भारतीय सेलिब्रिटी और स्पोर्ट्स पर्सन भी वहां फंस गए हैं। जैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई में अटकी हुई हैं और वे सुरक्षित घर लौटने के लिए मदद मांग रही हैं. भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधु भी वहां हैं. वहीं, दोहा में भारतीय बास्केटबॉल टीम को भी आगे बढ़ने में परेशानी हो रही है. यह पूरा मामला बहुत गंभीर है, और सब लोग शांति की कामना कर रहे हैं ताकि कोई और निर्दोष लोग, खासकर बच्चे, ऐसे डरावने पलों से न गुजरें.

अगला लेख