Begin typing your search...

और नहीं झेल सकते गालियां... कनिका और साकिब ने मांगी Riddhima Sharma से माफी, वीडियो वायरल

कनिका शर्मा और रिद्धिमा शर्मा के बीच चल रहे विवाद ने मोड़ ले लिया है. दरअसल अब इस मामले में खुद कनिका और उनके पति साकिब ने रिद्धिमा से माफी मांगी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

kanika sharma
X

कनिका और साकिब ने मांगी रिद्धिमा शर्मा से माफी

( Image Source:  x-@IAbhay_Pratap )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 17 April 2026 9:20 AM IST

कनिका शर्मा और साकिब खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी शादी नहीं बल्कि चल रहा विवाद है. लगातार बढ़ते आरोपों और ऑनलाइन आलोचनाओं के बीच कपल ने सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी और रिद्धिमा शर्मा से माफी मांगी. उनका कहना है कि यह मामला अब उनके लिए मानसिक दबाव का कारण बनता जा रहा है.

वायरल वीडियो में दोनों ने साफ कहा कि उनका किसी को ठेस पहुंचाने या विवाद बढ़ाने का कोई इरादा नहीं था. कपल ने अपील की कि इस पूरे मामले को यहीं खत्म कर दिया जाए, क्योंकि लगातार मिल रही नफरत उनके लिए अब सहन करना मुश्किल हो रहा है.

हिंदू-मुस्लिम दोनों रिवाजों से हुई शादी

हाल ही में कनिका शर्मा और साकिब खान ने इंटरफेथ मैरिज की. यह शादी हिंदू-मुस्लिम दोनों रिवाजों से पूरी हुई, जहां पहले हल्दी, फेरे और मंगलसूत्र की रस्में निभाई गईं, जिसके बाद मुस्लिम परंपरा के अनुसार निकाह पढ़ा गया.

रिद्धिमा शर्मा ने क्या कहा था?

रिद्धिमा शर्मा ने अपने वायरल वीडियो में कनिका को कहा था कि ' आगे कटने वाली लड़कियों की जिम्मेदार तू होगी. इतना ही नहीं, रिद्धिमा ने यह भी दावा किया कि कनिका की यह पांचवीं और साकिब की चौथी शादी है, और इसी आधार पर उन्होंने चरित्र पर सवाल उठाए. इस तरह की बातें समाज पर गलत असर डाल सकती हैं और कई विवादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया, जिससे मामला और गरमा गया.

कनिका और साकिब ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद कनिका शर्मा और साकिब खान ने सामने आकर सफाई दी और माफी मांगी. कनिका ने वीडियो में कहा कि ' उनका ऐसा कुछ भी बोलने का कोई इरादा नहीं था. साथ ही यह सब कुछ उनके लिए नहीं बोला गया था. वहीं, लोगों ने आपको टैग कर दिया और हमें कहीं न कहीं ऐसा लगा कि यह सब कुछ हमारी तरफ से हो रहा था. इसलिए हमें लगा कि इसे हम ही इसे ठीक कर सकते हैं. इसलिए हम आपसे माफी मांगते हैं. हमने आपको गलत बोला. हमारी और हमारी ऑडियंस की तरफ से हम माफी मांगते हैं. पर हम ये कहना चाहते हैं कि जो भी कुछ हुआ उसे यहीं खत्म करना चाहिए, क्योंकि हमें भी इस विवाद से लोगों की गालियां, हेट कमेंट्स आ रहे हैं जिनकी वजह से हम परेशान हैं. वहीं, कनिका के पति साकिब ने कहा कि यह सबकुछ भूलाकर नई शुरुआत करते हैं.'

अगला लेख