रिद्धिमा शर्मा Vs कनिका शर्मा, कौन हैं ये दोनों इन्फ्लुएंसर? मुस्लिम युवक से शादी करने से लेकर गौ-रक्षक तक का क्या हैं पूरा मसला?
सोशल मीडिया पर इन दिनों रिद्धिमा शर्मा vs कनिका शर्मा का मामला तेजी से चर्चा में है, जहां धर्म, शादी और विचारधारा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. आइए इस अर्टिकल में जानते हैं क्या है पूरा विवाद?
भारत में इंटरफेथ मैरिज कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब यह किसी पब्लिक फिगर से जुड़ी हो, तो बहस और तेज हो जाती है. हाल ही में यूट्यूबर कनिका शर्मा और साकिब सैफी की शादी ने एक बार फिर सोशल मीडिया को दो धड़ों में बांट दिया है. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस चल रही है.
दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की, लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, ट्रोलिंग, आरोप-प्रत्यारोप और धार्मिक बहस का तूफान खड़ा हो गया. इस पूरे विवाद में रिद्धिमा शर्मा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जिन्होंने तीखा हमला बोला. जिसके बाद कनिका ने भी 4 मिनट 8 सेकेंड का वीडियो जारी खूब सुनाया.
कनिका शर्मा और साकिब सैफी की शादी में क्या खास था?
कनिका और साकिब ने मार्च 2026 के अंत में शादी की. खास बात यह रही कि दोनों ने दो अलग-अलग धार्मिक परंपराओं का पालन किया. पहले हिंदू रीति से हल्दी, फेरे और मंगलसूत्र की रस्म हुई. इसके बाद मुस्लिम रीति से निकाह पढ़ा गया. यह पूरा आयोजन परिवार की मौजूदगी में हुआ और सबसे अहम बात. कनिका का परिवार, खासकर उनकी मां, इस शादी में पूरी तरह शामिल दिखा वहीं कनिका की मां एक वीडियो में दोनों की खूब तारीफ करती नजर आ रही हैं, अब हम बात करने जा रहे हैं रिद्धिमा शर्मा की जो कनिका शर्मा की शादी को लेकर खूब बवाल काट रही हैं तो आइए उनके बारे में जानते हैं.
रिद्धिमा शर्मा कौन?
रिद्धिमा शर्मा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जो खुद को ‘हिंदू शेरनी’ बताती हैं और धार्मिक मुद्दों पर वीडियो बनाती हैं. उनके कंटेंट से यह साफ झलकता है कि वह हिंदू समाज को जागरूक करने और अन्य समुदायों से सतर्क रहने की बात करती हैं. वह अक्सर ऐसे वीडियो बनाती हैं, जिनमें धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी तीखी राय रखती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फॉलोइंग है, लेकिन उनके विचारों को लेकर लोग बंटे हुए हैं. जहां कुछ यूजर्स उनका खुलकर समर्थन करते हैं, वहीं कई लोग उनकी आलोचना भी करते नजर आते हैं.
बता दे कि इस विवाद के बीच जब सबसे अधिक जो सवाल पूछा गया कि कनिका की शादी में उसकी मां का क्या रुख है. किसी आधिकारिक बयान के बजाय, शादी के वीडियो ही इसका जवाब देते हैं. वायरल क्लिप्स में कनिका की मां खुशी-खुशी डांस करती नजर आती हैं. इससे साफ है कि परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार किया और कोई विरोध सामने नहीं आया.
रिद्धिमा शर्मा ने कनिका शर्मा का क्या है मामला?
रिद्धिमा शर्मा ने अपने वायरल वीडियो में बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया और कई गंभीर आरोप लगाए. उनके कुछ बयान-
"कनिका, तू जिम्मेदार होगी आगे कटने वाली लड़कियों की."
"कनिका का ये पांचवां और साकिब का चौथा है. अब बताओ किसका चरित्र गिरा हुआ है?"
"कनिका, तू ब्राह्मणों का नाम खराब कर रही है."
"तुम्हारे कारण लड़कियां 32-32 टुकड़ों में कटकर सूटकेस में पैक हो रही हैं."
"कनिका, तेरे मां-बाप जिम्मेदार होंगे आगे आने वाली लड़कियों के कटने में."
उन्होंने कश्मीरी पंडितों और अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए इस तरह की शादियों को समाज के लिए खतरा बताया.
कनिका शर्मा ने पलटवार में क्या कहा?
कनिका ने भी चुप रहने के बजाय वीडियो जारी कर तीखा जवाब दिया.
"तुम कौन होती हो हमें जज करने वाली? तू मेरी मां है क्या?"
"मुझे प्रॉस्टिट्यूट बोला गया, लेकिन तुम्हारा ब्राह्मण जागा नहीं."
"मेरे मां-बाप को गाली देते हो, ये कैसा धर्म है?"
उन्होंने साफ कहा कि प्यार और शादी व्यक्तिगत फैसला है और किसी को इसमें दखल देने का अधिकार नहीं है.
कनिका के 4 मिनट 8 सेकेंड के वीडियो पर रिद्धिमा ने भी दिया जवाब
रिद्धिमा शर्मा ने कनिका शर्मा के वीडियो पर फिर जवाब देते हुए कहा कि 'शर्म नहीं आई गौ रक्षक भाई की बहन होकर गौ भक्षक के साथ निगाह करने में. तुम्हारी माता 9 कुत्तों को खाना खिलाती है और तुमने सुअर से शादी कर ली. ये कहानी न बनाओ अगर तुम्हारा परिवार गौ-रक्षक होता तो ऐसी शादी करने की इजाजत नहीं देता. क्यों कि ये सबको पता है कि गौ के साथ रोटी खाने वाले और गौ को खाने वाले कभी भाई नहीं हो सकते हैं. आगे कहा कि मेरे पुरखे मरे हैं इस धर्म को बचाने के लिए और रही बात गलत शब्द बोलने को की मैंने ये कभी नहीं बोला एक वीडियो दिखा दो.'
साकिब सैफी ने इस विवाद पर क्या रिएक्शन दिया?
साकिब सैफी ने भी इस पूरे मामले में कनिका का समर्थन किया. उन्होंने रिद्धिमा के आरोपों पर तंज कसते हुए जवाब दिया और सोशल मीडिया पर चल रही नफरत को गलत बताया.
सोशल मीडिया पर विवाद इतना क्यों भड़का?
यह मामला सिर्फ एक शादी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक बड़े सामाजिक और धार्मिक बहस का रूप ले लिया. कुछ लोग इसे इसे ‘लव जिहाद’ से जोड़कर देखा रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि यह दो वयस्कों का निजी फैसला है. भारत में Special Marriage Act के तहत अलग-अलग धर्मों के लोग शादी कर सकते हैं. हालांकि, कानूनी मान्यता के बावजूद सामाजिक दबाव और विवाद अक्सर ऐसे मामलों में सामने आते हैं.
कनिका शर्मा कौन?
कनिका शर्मा एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो खासतौर पर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपने वीडियो के लिए जानी जाती हैं. वह रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल और शॉर्ट रील्स के जरिए बड़ी संख्या में दर्शकों से जुड़ी हुई हैं. हरियाणा के अंबाला से ताल्लुक रखने वाली कनिका वर्तमान में मोहाली में सक्रिय हैं. हाल ही में वह मुस्लिम कंटेंट क्रिएटर साकिब सैफी से इंटरफेथ शादी को लेकर चर्चा में आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें समर्थन और विरोध दोनों का सामना करना पड़ा. उनकी पर्सनल लाइफ और शादी से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई.




