MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी- प्रतिभा सिंह और ख़ुशी राय, चांदनी विश्वकर्मा ने किया टॉप, ऐसे देखें रिजल्ट
MP Board Result 2026 Released: आज मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों का ऐलान हो गया है. सीएम मोहन यादव इन नतीजों का ऐलान करेंगे. स्टूडेंट्स हमारे बताए आसान तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
MP Board Result 2026: Madhya Pradesh Board of Secondary Education के 10वीं और 12वीं के नतीजों का ऐलान हो गया है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही DigiLocker के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमपी बोर्ड 10वीं के नतीजों में सरकारी स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.80% रहा, जो अशासकीय स्कूलों के 68.64% परिणाम से ज्यादा है.
किसने किया टॉप?
एमपी बोर्ड 2026 के नतीजों में इस बार छात्राओं का दबदबा देखने को मिला है. 15 अप्रैल को घोषित रिजल्ट में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 10वीं कक्षा में 500 में से 499 अंक (99.8%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं 12वीं कक्षा के कॉमर्स स्ट्रीम में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक (98.8%) लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है.
कहां चेक करें एमपी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट?
MPBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे पास स्टेटस के साथ DigiLocker पोर्टल समेत कई अन्य वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध होंगे. इस साल MP Board की 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए कुल करीब 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से लगभग 9.36 लाख छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 12वीं में 6.9 लाख से 7 लाख के बीच छात्रों ने परीक्षा दी.
किसने मारी बाज़ी?
एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज काफी सही रहा है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 79. 41 फीसद लड़कियों ने 12वीं पास की है वहीं लड़कों का पासिंग परसेंटेज 72.39%.
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.
Step 2: होमपेज पर MP Board Class 10 या Class 12 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
Step 3: अपना रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें और परीक्षा का प्रकार चुनें.
Step 4: सबमिट पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें.
Step 5: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट निकाल लें.
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2026: किन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं अपना रिजल्ट?
- mpbse.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
- result.mponline.gov.in
DigiLocker में कैसे चेक करें रिजल्ट
MP Board Result Live के तहत अब छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं और आधार नंबर की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
इसके बाद “Pull Partner Documents” ऑप्शन पर जाकर MP Board 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक चुनें. फिर अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर दर्ज करें और “Get Document” पर क्लिक करेंय इसके बाद “Save to Locker” विकल्प चुनकर अपनी डिजिटल मार्कशीट को सुरक्षित रखा जा सकता है. इस प्रक्रिया के जरिए छात्र बिना किसी परेशानी के अपनी मार्कशीट ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.
एमपी बोर्ड में क्या है ग्रेड सिस्टम?
- 90 से 100 अंक पाने वाले छात्रों को A+ ग्रेड दिया जाता है. इनका ग्रेड प्वाइंट 9 होता है और इन्हें आउटस्टैंडिंग प्रदर्शन माना जाता है.
- 80 से 89 अंक लाने पर A ग्रेड मिलता है. इसका ग्रेड प्वाइंट 8 होता है और यह एक्सीलेंट कैटेगरी में आता है.
- 70 से 79 अंक पाने वाले छात्रों को B+ ग्रेड दिया जाता है, जिसका ग्रेड प्वाइंट 7 होता है और इसे बहुत अच्छा प्रदर्शन माना जाता है.
- 60 से 69 अंक लाने पर B ग्रेड मिलता है. इसका ग्रेड प्वाइंट 6 होता है और इसे अच्छा प्रदर्शन कहा जाता है.
- 50 से 59 अंक पाने वाले छात्रों को C+ ग्रेड दिया जाता है. इसका ग्रेड प्वाइंट 5 होता है और यह औसत से ऊपर की श्रेणी में आता है.
- 40 से 49 अंक लाने पर C ग्रेड मिलता है, जिसका ग्रेड प्वाइंट 4 होता है और इसे औसत प्रदर्शन माना जाता है.
- 30 से 39 अंक पाने वाले छात्रों को D+ ग्रेड दिया जाता है. इसका ग्रेड प्वाइंट 3 होता है और यह मार्जिनल कैटेगरी में आता है.
- 20 से 29 अंक लाने पर D ग्रेड मिलता है. इसका ग्रेड प्वाइंट 2 होता है और यह सुधार की जरूरत को दर्शाता है.
- 20 से कम अंक पाने वाले छात्रों को E ग्रेड दिया जाता है. इसका ग्रेड प्वाइंट 1 होता है और इसे भी सुधार की जरूरत वाली श्रेणी में रखा जाता है.




