पहली शादी से 3 बच्चे, 4 साल में टूटा दूसरा रिश्ता, पति गौतम हथीरमानी से अलग हुईं Kanika Kapoor, फैंस से क्या कहा?
सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति गौतम हथीरमानी से अलग होने का ऐलान किया है. दोनों ने 2022 में शादी की थी. कनिका ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अब वे साथ नहीं रहेंगे. साथ ही उन्होंने लोगों से इस समय उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की है.
'बेबी डॉल' गाने से मशहूर हुईं सिंगर कनिका कपूर की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई है. शादी के चार साल बाद उन्होंने अपने दूसरे पति गौतम हथीरमानी से अलग होने का फैसला किया है. कनिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस खबर की जानकारी दी. हालांकि, दोनों के अलग होने की वजह अभी सामने नहीं आई है.
कनिका ने अपने पोस्ट में साथ बिताए समय के लिए शुक्रिया कहा और पति के अच्छे भविष्य की कामना की. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि इस समय उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करें. बता दें कि कनिका की यह दूसरी शादी थी. इससे पहले वह राज चंडोक से शादी कर चुकी हैं और उनके तीन बच्चे हैं.
क्यों हुई कनिका पति से अलग ?
instagram: @kanik4kapoor
instagram: @kanik4kapoor
कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान साझा किया. इसमें उन्होंने लिखा कि काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने और उनके पति ने अलग-अलग रास्तों पर चलने का फैसला किया है. कनिका ने साथ बिताए समय के लिए आभार जताया और गौतम के भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं. सिंगर ने लोगों से अपील की कि इस समय उनके परिवार के प्रति संवेदनशील रहें और उनकी निजी जिंदगी में दखल न दें. उन्होंने अपने संदेश में साफ किया कि वह इस बदलाव के दौर में शांति और सम्मान चाहती हैं.
कब हुई थी शादी?
instagram: @monsoonweddings
instagram: @monsoonweddings
कनिका कपूर ने 20 मई 2022 को लंदन के बिजनेसमैन गौतम हथीरमानी से दूसरी शादी की थी. यह शादी काफी शानदार तरीके से हुई थी. लंदन के एक पांच सितारा होटल में शादी की रस्में आयोजित की गई थीं. इसके बाद दोनों ने विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में रिसेप्शन दिया था. शादी के दौरान कनिका ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए थे. उस समय उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुशी जाहिर की थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शादी के बाद उनकी जिंदगी प्यार और सहयोग से भर गई है. वह अपने बच्चों, परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाकर खुश थीं.
कनिका के कितने बच्चे हैं?
गौतम से पहले कनिका की शादी बिजनेसमैन और डॉक्टर राज चंडोक से हुई थी. इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां अयाना और समारा और एक बेटा युवराज शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनिका और राज करीब 2010 में अलग हो गए थे और 2012 में उनका तलाक हुआ पहथा.
कैसे मिली थी पहचान?
instagram: @monsoonweddings
कनिका कपूर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर्स में शामिल हैं. उन्हें फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के गाने 'बेबी डॉल' से देशभर में बड़ी पहचान मिली थी. इसके अलावा वह 'लवली', 'चिट्टियां कलाइयां', 'देसी लुक' और 'ओ बोलेगा या ओ ओ बोलेगा' जैसे हिट गाने भी गा चुकी हैं. फिलहाल उनके और गौतम के अलग होने की वजह को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।




