Begin typing your search...

दिल्ली का AQI 579 पार, जानें जहरीली हवा से बचने के लिए क्या करें, इन गलतियों को करने से बचे

दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है. ऐसे में बाहर जाना सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक है. लेकिन आप एयर प्यूरीफायर से लेकर मनी प्लांट जैसे पौधे लगाकर घर की हवा साफ रख सकते हैं.

girl coughing
X
( Image Source:  META AI )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 4 Nov 2026 12:22 PM IST

सुबह उठते ही खिड़की खोलना, बालकनी में बैठकर चाय पीना या शाम को छत पर टहलना... ये ऐसी आदतें हैं, जिनसे दिन की शुरुआत अच्छी होती है. लेकिन सोचिए, अगर आपके घर के बाहर की हवा ही सांस लेने लायक न हो तो क्या करेंगे? दिल्ली में AQI 579 तक पहुंचने के बाद लोगों के सामने यही परेशानी खड़ी हो गई है. बाहर निकलना मुश्किल है.

जहरीली हवा से खुद को बचाने के लिए आप घर में एयर प्यूरीफायर लगा सकते हैं. इसके अलावा, रसोई का धुआं, फर्श की धूल और सफाई के दौरान उड़ने वाले बारीक कण भी घर की हवा को खराब कर सकते हैं. वहीं, स्नेक और मनी प्लांट जैसे पौधे लगाने से कुछ राहत मिल सकती है.

एयर प्यूरीफायर लगाएं

घर में साफ हवा के लिए एयर प्यूरीफायर काम आएगा. लेकिन बाजार में मिलने वाली हर मशीन आपके कमरे के लिए सही हो, यह जरूरी नहीं. इसे खरीदते समय देखें कि उसमें HEPA फिल्टर है या नहीं. साथ ही कमरे का आकार और मशीन की क्षमता भी जांचें. ऐसी मशीन चुनें जो आपके कमरे के हिसाब से हवा साफ कर सके. फिल्टर समय पर बदलना भी जरूरी है.

घर में लगाएं ये पौधे

  • घर को सुंदर बनाने के लिए लोग मनी प्लांट, एलोवेरा और स्नेक प्लांट लगाते हैं. ये पौधे देखने में अच्छे लगते हैं और घर में हरियाली बढ़ाते हैं. स्नेक प्लांट इसका एक उदाहरण है. इसकी लंबी और नुकीली पत्तियां देखने में खूबसूरत लगती हैं. यह बेंजीन, फॉर्मेल्डिहाइड और ज़ाइलीन जैसे रसायनों को कम करने में मदद कर सकता है.
  • इसकी खासियत यह है कि यह रात के समय भी प्रकाश संश्लेषण की एक अलग प्रक्रिया (CAM) के जरिए कार्बन डाइऑक्साइड लेता है और ऑक्सीजन छोड़ता है.
  • वहीं, स्पाइडर प्लांट में फॉर्मेल्डिहाइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे प्रदूषकों को सोखने की क्षमता देखी गई है. इसके अलावा पीस लिली अपने सफेद फूलों और हरी पत्तियों के लिए लोकप्रिय है.यह अमोनिया, बेंजीन और फॉर्मेल्डिहाइड जैसे रसायनों को हवा से कम करने में मदद कर सकता है.

खिड़कियां रखें बंद

जब बाहर स्मॉग और धुंध ज्यादा हो तो खिड़कियां खुली न छोड़ें. इससे प्रदूषित हवा सीधे घर के अंदर आ सकती है. बाहर की हवा बेहतर होने पर ही खिड़कियां खोलें.

कौन-सा मास्क पहनें?

घर पर भी आपको मास्क पहनना चाहिए. N95 या KN95 सेफ्टी के लिए बेहतर ऑप्शन हैं. इसके अलावा, अपनी डाइट का खास ध्यान रखें

कैसे करें सफाई?

घर में धूल दिखाई देते ही हम झाड़ू उठाकर सफाई शुरू कर देते हैं. लेकिन सूखी झाड़ू लगाने से धूल हवा में फैल सकती है. ऐसे में फर्श को गीले पोछे से साफ करें. टेबल, अलमारी, खिड़की और दूसरी जगहों पर जमी धूल भी गीले कपड़े से हटाएं. इससे धूल दोबारा हवा में उड़ने से बच सकती है.

क्या न करें?

  • कई घरों में सुबह-शाम अगरबत्ती और धूप जलाने की आदत होती है. वहीं, कुछ लोग मच्छर भगाने के लिए कॉइल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनसे निकलने वाला धुआं घर के अंदर की हवा को और खराब कर सकता है. प्रदूषण के दिनों में इनका इस्तेमाल कम से कम करें.
  • सिगरेट, हुक्का और मच्छर भगाने वाली कॉइल से निकलने वाला धुआं घर के अंदर प्रदूषण बढ़ा सकता है। इसलिए इन चीजों से दूरी बनाएं
अगला लेख