Begin typing your search...

बापजी ने मेरे साथ जबरदस्ती की है... धांसू है Hunkkaar: The Roar का ट्रेलर, दमदार अंदाज में दिखे Raghubir Yadav, वीडियो

हुंकार: द रोर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इसकी कहानी चर्चा में आ गई है. ट्रेलर में 17 साल की मीनू रावत ‘बापजी’ पर बदसलूकी का गंभीर आरोप लगाती नजर आती हैं. इसके बाद शुरू होती है पुलिस जांच, जिसमें कई सवाल सामने आते हैं. फातिमा सना शेख, अनीट पद्दा और मोहम्मद जीशान अय्यूब की यह सीरीज 25 सितंबर से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी.

बापजी ने मेरे साथ जबरदस्ती की है... धांसू है Hunkkaar: The Roar का ट्रेलर, दमदार अंदाज में दिखे Raghubir Yadav, वीडियो
X

फातिमा सना शेख, अनीट पद्दा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जल्द ही एक नई वेब सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ में साथ नजर आने वाले हैं. सीरीज का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है.

ट्रेलर में एक 17 साल की लड़की, एक प्रभावशाली पंथ नेता और उसके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों के बाद शुरू हुई जांच की कहानी दिखाई गई है. इसके साथ ही मीडिया कवरेज और लोगों की राय किस तरह पूरे मामले को प्रभावित करती है, इसकी भी झलक मिलती है.

कहानी 17 वर्षीय मीनु रावत के इर्द-गिर्द घूमती है. मीनु एक प्रतिष्ठित पंथ नेता ‘बापजी’ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है. उसके आरोप के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू करती है. शुरुआत में मामला काफी सीधा दिखाई देता है, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ कई ऐसे सवाल सामने आने लगते हैं, जो कहानी को उलझा देते हैं.

मीनू के आरोपों के बीच उठते हैं कई सवाल

ट्रेलर में दिखाया गया है कि पुलिस जांच के दौरान मीनू के बयान और उसकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगते हैं. जांच एजेंसियां यह समझने की कोशिश करती हैं कि आखिर पूरे मामले की सच्चाई क्या है. क्या मीनू वही पीड़ित है, जैसा शुरुआत में नजर आता है या इस कहानी का कोई दूसरा पहलू भी है.

दूसरी तरफ ‘बापजी’ एक प्रभावशाली व्यक्ति है. ऐसे में उसके खिलाफ लगे आरोपों का असर सिर्फ पुलिस जांच तक सीमित नहीं रहता. मामला धीरे-धीरे मीडिया की सुर्खियों में आ जाता है. लगातार होने वाली कवरेज से मीनु की निजी जिंदगी और जांच, दोनों पर दबाव बढ़ता दिखाई देता है.

सीरीज इसी सवाल को सामने रखती है कि जब किसी ताकतवर व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगते हैं तो जांच किस तरह आगे बढ़ती है. साथ ही यह भी दिखाया गया है कि मीडिया और लोगों की राय किसी मामले की दिशा को किस हद तक प्रभावित कर सकती है.

25 सितंबर से JioHotstar पर होगी स्ट्रीमिंग

‘हुंकार: द रोर’ का निर्देशन करण डी कपाडिया, नित्या मेहरा और हीराज मरफतिया ने किया है. सीरीज में फातिमा सना शेख, अनीट पद्दा और मोहम्मद जीशान अय्यूब के अलावा रघुबीर यादव और राम कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

ट्रेलर शेयर करते हुए JioHotstar ने सोशल मीडिया पर सीरीज से जुड़ा सवाल भी उठाया है कि जब एक लड़की की आवाज समाज की आस्था और प्रभावशाली लोगों के बीच उठती है, तो आखिर जीत किसकी होती है. इस कहानी में आरोप, जांच, मीडिया और जनमत के बीच का टकराव देखने को मिलेगा.

‘हुंकार: द रोर’ का प्रीमियर 25 सितंबर को JioHotstar पर होगा. सीरीज का निर्माण बिड़ला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है, जबकि पर्पल पेबल पिक्चर्स और ए मंगाटा फिल्म्स भी इससे जुड़े हैं.

अगला लेख