Burgundy-Silver से लेकर Glacier तक, iPhone 18 खरीदने का है प्लान? देख लें नए 4 कलर
इस बार iPhone 18 Pro के रंगों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. Burgundy और Glacier जैसे नए शेड फोन को पहले से ज्यादा अलग और स्टाइलिश लुक देते हैं.
आई फ़ोन 18 Pro के 4 कलर लॉन्च
iPhone 18 Pro खरीदने वालों के लिए इस बार कलर ऑप्शन भी खास हैं. Apple ने Pro सीरीज को चार रंगों में उतारा है, जिसमें Black, Silver, Burgundy और Glacier शामिल हैं. इनमें Burgundy और Glacier नए शेड हैं, जो फोन को पहले से अलग लुक देते हैं.
अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन चारों रंगों में से अपनी पसंद का विकल्प चुन सकते हैं. Burgundy गहरे लाल रंग का है, जबकि Glacier हल्के नीले और सिल्वर के बीच का शेड है. वहीं Black और Silver उन लोगों के लिए हैं, जो क्लासिक लुक पसंद करते हैं.
कौन-कौन से कलर में मिलेंगे iPhone 18 Pro?
भारत समेत ग्लोबल मार्केट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max चार रंगों में उपलब्ध होंगे. इनमें Burgundy, Black, Silver और Glacier शामिल हैं. खास बात यह है कि पिछले साल के iPhone 17 Pro मॉडल में Cosmic Orange, Silver और Deep Blue जैसे रंग दिए गए थे. इस बार Apple ने कलर पैलेट में बड़ा बदलाव किया है.
क्यों हैं खास Burgundy और Glacier कलर ?
इस साल Burgundy सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला रंग है. यह गहरे लाल रंग का शेड है और पिछले साल के Cosmic Orange की जगह आया है. Apple ने इसे बिल्कुल नया फिनिश बताया है. वहीं Glacier हल्के नीले और सिल्वर के बीच का शेड है, जो फोन को एक अलग और प्रीमियम लुक देता है. Black और Silver कलर iPhone यूजर्स के लिए ज्यादा परिचित हैं. खासतौर पर Black की वापसी को भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि iPhone 17 Pro सीरीज में यह विकल्प नहीं था. Silver में मैट और टेक्सचर्ड फिनिश के साथ मैचिंग रियर ग्लास दिया गया है.
क्या फोन के साथ नए एक्सेसरीज भी मिलेंगे?
Apple ने नए iPhone के साथ कई एक्सेसरीज भी पेश की हैं. इनमें Silicone Cases, TechWoven Cases, Crossbody Straps और FineWoven Wallets शामिल हैं. इनका डिजाइन फोन के नए कलर ऑप्शन के साथ मैच करता है.
कितनी है iPhone 18 Pro की कीमत ?
भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है. दोनों मॉडल्स के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी. स्पेसिफिकेशन की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले है. दोनों में छोटा Dynamic Island, iOS 27 और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 48 मेगापिक्सल का Fusion मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसमें Variable Aperture का सपोर्ट है. बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि Pro मॉडल 24 घंटे और Pro Max 30 घंटे तक चल सकता है.




