Begin typing your search...

दिल्ली में पूरी तरह टैक्स-फ्री हुई Farhan Akhtar की 120 Bahadur, सीएम रेखा गुप्ता ने की तारीफ

टिकट सस्ती होने की वजह से अब ज्यादा परिवार, स्कूली बच्चे, कॉलेज के छात्र और युवा आसानी से सिनेमा हॉल जाकर यह फिल्म देख पाएंगे. बच्चों और युवाओं को अपने देश के रियल हीरो की कहानी पता चलेगी, जो किताबों से ज्यादा असरदार तरीके से समझ आएगी.

दिल्ली में पूरी तरह टैक्स-फ्री हुई Farhan Akhtar की 120 Bahadur, सीएम रेखा गुप्ता ने की तारीफ
X
( Image Source:  X : @gupta_rekha )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 28 Nov 2025 9:34 AM IST

फरहान अख्तर की नई फिल्म '120 बहादुर' एक जोरदार वॉर ड्रामा है. यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध में लड़ी गई रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई की सच्ची कहानी दिखाती है. इस लड़ाई में कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के सिर्फ '120 बहादुर' सैनिकों ने हजारों चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला किया था. इन जवानों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी, लेकिन देश की रक्षा में पीछे नहीं हटे. फिल्म इन वीर सैनिकों और उनके कमांडर मेजर शैतान सिंह भाटी (परमवीर चक्र विजेता) के बलिदान को बहुत सम्मान के साथ पर्दे पर लेकर आई है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस फिल्म की बहुत तारीफ की है. उन्होंने इसे देश के वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया. इसी खुशी में दिल्ली सरकार ने अनाउंसमेंट की है कि 28 नवंबर 2025 से पूरे दिल्ली राज्य में '120 बहादुर' फिल्म को पूरी तरह टैक्स-फ्री कर दिया गया है. मतलब अब दिल्ली में इस फिल्म की टिकट पहले से सस्ती हो जाएगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग सिनेमाघरों में इसे देख सकें.

मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट करके बताया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, '#120Bahadur फिल्म 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के उन 120 वीर सैनिकों की गाथा है जिन्होंने रेजांग ला में दुश्मन की बहुत बड़ी सेना के सामने भी हार नहीं मानी. मेजर शैतान सिंह भाटी का नेतृत्व और उनके जवानों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है. इन वीरों के सम्मान में दिल्ली सरकार ने फिल्म को पूरी तरह कर-मुक्त करने का फैसला किया है। फिल्म टीम को ढेर सारी बधाई.'

इस फैसले से क्या फायदा होगा?

टिकट सस्ती होने की वजह से अब ज्यादा परिवार, स्कूली बच्चे, कॉलेज के छात्र और युवा आसानी से सिनेमा हॉल जाकर यह फिल्म देख पाएंगे. बच्चों और युवाओं को अपने देश के रियल हीरो की कहानी पता चलेगी, जो किताबों से ज्यादा असरदार तरीके से समझ आएगी. बॉक्स ऑफिस की बात करें तो, फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है, लेकिन हफ्ते के बीच में थोड़ी सामान्य सी गिरावट भी देखी गई. सोमवार को 1.4 करोड़, मंगलवार 1.50 करोड़ और बुधवार (छठा दिन) 1 करोड़. फिल्म ने अब तक भारत में लगभग 14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. लोगों को फिल्म की कहानी, एक्टिंग और युद्ध के दृश्य बहुत पसंद आ रहे हैं.

फिल्म में कौन-कौन है?

फरहान अख्तर (मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका में), राशि खन्ना, विवान भटेना, अंकित सिवाच और बाकी शानदार कलाकार तो अगर आप अभी तक नहीं देखी है तो जल्दी से टिकट बुक करें, खासकर दिल्ली वालों के लिए यह मौका और भी खास है क्योंकि फिल्म अब वहां पूरी तरह टैक्स-फ्री है. इस फिल्म को देखकर आपको अपने देश के उन वीर सैनिकों पर गर्व जरूर होगा जिन्होंने इतनी ऊंचाई और कड़कड़ाती ठंड में भी देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी.

bollywood
अगला लेख