Begin typing your search...

मोहनलाल की Drishyam 3 का इंतजार खत्म! जानें कब होगी OTT पर रिलीज, बजट और डिजिटल राइट्स विवाद

मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म की OTT रिलीज, अमेज़न प्राइम डील और डिजिटल राइट्स विवाद ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

मोहनलाल की Drishyam 3 का इंतजार खत्म! जानें कब होगी OTT पर रिलीज, बजट और डिजिटल राइट्स विवाद
X
( Image Source:  Instagram: mohanlal )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 19 May 2026 9:16 AM

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) के बर्थडे के मौके पर उनकी मचअवेटेड फिल्म सीरीज 'दृश्यम' (Drishyam) का तीसरा भाग रिलीज हो रहा है. निर्देशक जीतू जोसेफ की इस फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) को फैंस का जबरदस्त इंतजार था. फिल्म 21 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के दीवानों ने पहले दिन के पहले शो के टिकट पहले ही बुक कर लिए हैं. थिएटरों में भारी भीड़ और खचाखच भरे शो होने की उम्मीद है. कोविड-19 महामारी के समय में 'दृश्यम 2' सीधे अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, लेकिन अब 'दृश्यम 3' के साथ निर्माता बड़े पर्दे पर शानदार वापसी कर रहे हैं.

ओटीटी रिलीज की तारीख कब होगी?

फिल्म रिलीज होने से पहले ही इसकी ओटीटी रिलीज की डील पक्की हो चुकी है. सूत्रों के अनुसार, 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू कर देगी. यानी जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई की शुरुआत में यह फिल्म घर बैठे देखने को मिल सकती है. 'दृश्यम' सीरीज के पहले और दूसरे भाग पहले से ही प्राइम वीडियो पर अवेलेबल हैं. निर्माताओं और ओटीटी प्लेटफॉर्म के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार कम से कम 30 से 35 दिनों की थिएट्रिकल विंडो रखी जाएगी. इस नियम का पालन करते हुए फिल्म को थिएटर रिलीज के बाद ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा.

अमेज़न और आशीरवाद सिनेमाज के बीच विवाद

अप्रैल महीने में अमेज़न ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी करके सबको साफ-साफ बता दिया था कि 'दृश्यम 3' के सभी डिजिटल अधिकार सिर्फ और सिर्फ उनके पास हैं. कंपनी ने चेतावनी दी कि कोई भी अन्य कंपनी या व्यक्ति इन राइट्स को बेचने, लाइसेंस देने या किसी तीसरे पक्ष को देने की कोशिश नहीं कर सकता. अमेज़न सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने अपने बयान में कहा कि आशिर्वाद सिनेमाज या उनके किसी भी लाइसेंसधारी को फिल्म के डिजिटल राइट्स को किसी और को देने का कोई अधिकार नहीं है. अगर कोई भी प्लेटफॉर्म या व्यक्ति इन अधिकारों का उल्लंघन करता है तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. अमेज़न ने रोक लगाने का आदेश और हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी कदम उठाने का अधिकार भी सुरक्षित रखा है. यह विवाद फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में रहा. हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की सफलता का सफर

'दृश्यम' सीरीज मलयालम सिनेमा की सबसे कामयाब फ्रैंचाइजी में से एक है.पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी. दूसरी फिल्म 2021 में आई थी (कोविड के कारण सीधे ओटीटी पर). इस सीरीज को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कई अन्य भाषाओं में रीमेक किया जा चुका है. हर भाषा में यह फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. खबरों के मुताबिक, मलयालम वर्जन 'दृश्यम 3' को बनाने में करीब 100 करोड़ रुपये का बजट खर्च हुआ है. यह अब तक की सीरीज की सबसे महंगी फिल्म है.

फिल्म में कौन-कौन हैं?

फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ मीना, एस्थर अनिल और अंसिबा हसन भी अहम किरदार निभा रही हैं. फिल्म का निर्माण आशीरवाद सिनेमाज और पैनोरमा स्टूडियोज ने मिलकर किया है. 'दृश्यम' सीरीज अपनी रोमांचक कहानी, ट्विस्ट और मोहनलाल के शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि तीसरा भाग भी पहले दोनों फिल्मों की तरह दर्शकों को बांधे रखेगा. 21 मई को थिएटर में रिलीज होने वाली 'दृश्यम 3' न सिर्फ मलयालम बल्कि पूरे देश के दर्शकों के लिए बड़ा फेस्टिवल साबित होने वाली है.

अगला लेख