कोई झगड़ा नहीं है! Suraj Nambiar से एलिमनी लेने और और चीटिंग अफवाहों पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने अपने अलगाव को लेकर चल रही अफवाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. दोनों ने साफ कहा कि न एलिमनी की मांग हुई है और न ही रिश्ते में किसी तीसरे शख्स की एंट्री है.
मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपने पति सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) से तलाक लेने के लिए चर्चा में है. दोनों ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए अपने अलगाव की घोषणा की थी. हालांकि कुछ दिन बाद दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया। जिसके बाद उनके फैंस को लगा कि सब ठीक है. वहीं अफवाहें थी मौनी सूरज ने एलिमनी की मांग कर रही है और सूरज पर चीट करने का आरोप भी लगा रही है. ऐसे में मौनी ने उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है. मौनी उन नटिज़न्स को जवाब दिया है. जो बेबुनियाद बातों को बढ़ा चढ़ा के पेश कर रहे है इस संवेदनशील मामले को खराब कर रहे है.
सूरज की पोस्ट को अपने इंस्टा हैंडल पर एक रीपोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमारे अलग होने के बारे में हाल की बेबुनियाद खबरें गलत इरादे से बनाई गई हैं और पूरी तरह से गलत इरादे से बनाई गई हैं. मैं एक बार और हमेशा के लिए सब कुछ साफ कर देना चाहता हूं, कोई एलिमनी नहीं है...कोई झगड़ा नहीं है. इसमें कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं है. मौनी और मैंने एक-दूसरे की इज्ज़त करते हुए और एक-दूसरे की भलाई का पूरा ध्यान रखते हुए, एक साथ अलग होने का फैसला किया. यही सच है. बाकी जो कुछ भी बताया जा रहा है वह मनगढ़ंत है, और कुछ मामलों में, दो ऐसे लोगों को बदनाम करने की जानबूझकर की गई कोशिश है जिन्होंने अकेले रहने के अलावा कुछ नहीं किया'
इसमें कोई सच्चाई नहीं
सूरज ने आगे लिखा, 'मैं यह साफ़-साफ़ और आखिर में कहना चाहता हूं हम दोनों के बारे में या किसी तीसरे पक्ष के बारे में जो भी दावे किए जा रहे हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है. दूसरे लोगों को इसमें घसीटना ठीक नहीं है. खासकर उन मासूम दोस्तों को जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. मौनी और मैंने इस समय में इज्ज़त से काम लिया है और हम उम्मीद करते हैं कि इस पर रिपोर्ट करने वाले भी हमारे साथ वैसा ही व्यवहार करें. मीडिया हाउस ने ऐसी बातें गढ़ी हैं जो असल में हैं ही नहीं. ये रिपोर्ट बिना किसी वेरिफिकेशन के पब्लिश की गई हैं, जो बहुत गलत है. मैं यह बात साफ और सीधे तौर पर कह रहा हूं, क्योंकि जानबूझकर गलत जानकारी के सामने चुप रहना मैं नहीं चाहता. हमारे जॉइंट स्टेटमेंट में वह सब कुछ कहा गया जो कहना ज़रूरी था. मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि इसका सम्मान करें और हम दोनों को शांति से आगे बढ़ने की जगह दें...धन्यवाद.'
दोनों की मुलाकात और शादी
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की पहली मुलाकात साल 2018 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी. उस समय सूरज कई साल विदेश में रह चुके थे और मौनी की लोकप्रियता से अनजान थे. एक साधारण मुलाकात धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई. कुछ साल डेटिंग करने के बाद दोनों ने जनवरी 2022 में शादी कर ली. उनकी शादी को लेकर उस समय काफी चर्चा हुई थी. अब चार साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है. सूरज नाम्बियार ने अपने बयान में यह भी कहा कि इस मुश्किल समय में दोनों ने गरिमा बनाए रखी है और वे चाहते हैं कि मीडिया और लोग भी उनका सम्मान करें तथा उन्हें प्राइवेसी दें. अभी फिलहाल दोनों अपनी-अपनी जिंदगी आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं. फैंस और मीडिया से अपील की गई है कि वे मनगढ़ंत अफवाहों पर यकीन न करें और इस जोड़े को शांतिपूर्वक अपना अगला सफर तय करने दें.




