Begin typing your search...

तलाकशुदा शख्स से सगाई, बार-बार पैनिक अटैक; RJ Mahvash ने बताया अपनी लाइफ का डार्क फेज, इतना टॉसिक था रिलेशनशिप

RJ Mahvash ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने पुराने टॉक्सिक रिलेशनशिप, पैनिक अटैक और मेंटल हेल्थ स्ट्रगल की दर्दनाक कहानी भी शेयर की. उन्होंने बताया कि कैसे उनका मंगेतर उन्हें चीट करता रहा और वह उसे माफ करती रही.

तलाकशुदा शख्स से सगाई, बार-बार पैनिक अटैक; RJ Mahvash ने बताया अपनी लाइफ का डार्क फेज, इतना टॉसिक था रिलेशनशिप
X
( Image Source:  Instagram: rj.mahvash )
रूपाली राय
By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 18 May 2026 12:55 PM IST

हाल ही में मशहूर आरजे महवश (RJ Mahvash) पिंकविला के पॉडकास्ट में मेहमान बनकर आईं. इस पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी जिंदगी के कई ऐसे राज खोले, जिन्हें सुनकर लोग काफी हैरान रह गए. खासतौर पर उन्होंने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने का पूरा मामला साफ-साफ बता दिया. महवश ने कहा, 'लोग छोटी-छोटी बातों को बिना किसी वजह के बहुत ज्यादा बड़ा बना देते हैं.'

उन्होंने बताया कि चहल के साथ उनका रिश्ता कैसा था. महवश ने खुलकर कहा कि चहल के तलाक के बाद वो उनके साथ हर जगह जाती थीं क्योंकि उस समय चहल बहुत डिप्रेशन में थे और आत्महत्या करने तक के बारे में सोच रहे थे. लेकिन बाद में दोनों के बीच किसी छोटी सी बात पर बहस हो गई और इसी वजह से उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया.

19 साल की उम्र में परिवार से लड़ाई और टॉक्सिक रिश्ता

महवश ने बताया कि जब वो सिर्फ 19 साल की थीं, तब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से सगाई करने के लिए अपने घरवालों से बहुत बड़ी लड़ाई की थी. उन्होंने घरवालों से साफ-साफ कह दिया था कि अगर इस शख्स से उनकी शादी नहीं हुई तो वो घर छोड़कर भाग जाएंगी. उस समय वो प्यार में इतना ज्यादा डूबी हुई थी कि उन्हें वो शख्स अपनी पूरी दुनिया लगता था. महवश की मुलाकात इस शख्स से अलीगढ़ में फेसबुक के जरिए हुई थी. वो अलीगढ़ में काफी पॉपुलर थे, बहुत अच्छे लुकिंग थे और महवश को बहुत पसंद करते थे. महवश को उन पर पूरा विश्वास था. लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ बदलने लगा.

बार-बार धोखा और पैनिक अटैक

महवश ने दर्द के साथ बताया कि वो शख्स कई बार चीटिंग कर चुका था, लेकिन हर बार महवश ने उसे माफ कर दिया. इस टॉक्सिक रिलेशनशिप की वजह से महवश की हालत बहुत खराब हो गई. उन्हें बार-बार पैनिक अटैक आने लगे. कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा. लेकिन वो परिवार को कुछ बता नहीं पाती थीं क्योंकि उन्होंने इसी शख्स के लिए घरवालों से लड़ाई की थी. महवश कहती हैं, 'मैं किस मुंह से घर में बताती कि जिस शख्स के लिए मैंने परिवार से लड़ाई की, वो मुझे धोखा दे रहा है.'

सबसे दर्दनाक सच

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी कि वो शख्स पहले से ही शादीशुदा था. उसकी पत्नी प्रेग्नेंट थी, फिर भी वो दूसरी लड़कियों के साथ चीटिंग कर रहा था. आखिरकार उसका तलाक हो गया. महवश ने बताया कि जब उन्होंने अपनी खराब मेंटल हेल्थ और पैनिक अटैक की बात अपने बॉयफ्रेंड को बताई, तो उसका जवाब बहुत ही दिल दहला देने वाला था. उसने कहा, 'अगर घरवालों को पता चल गया कि तुम मेंटल पेशेंट हो तो?. ये सुनकर महवश को बहुत गहरा सदमा लगा. उस दिन महवश ने तय कर लिए था कि वह खुद को पूरी तरह से ठीक कर के रहेंगी.

टर्निंग पॉइंट बना वो मुश्किल समय

महवश ने आगे कहा कि ऊपर वाला हर इंसान को हर मुश्किल से बचाता है. उन्होंने इस पूरे टॉक्सिक रिलेशनशिप और डार्क फेज को अपनी पर्सनालिटी ग्रोथ का टर्निंग पॉइंट बताया. इस मुश्किल दौर से गुजरने के बाद वो आज बहुत ज्यादा मजबूत हो चुकी हैं. उन्होंने उस बुरे फेज से बाहर निकलने के लिए अलीगढ़ को ही छोड़ दिया। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में अपनी पढ़ाई जारी रखी और दिल्ली आ गई. वह कभी उस शख्स को फेस नहीं करना चाहती थी. महवश ने बताया कि उनका अलीगढ़ से दिल्ली आना बहुत जरुरी थी क्योंकि उस टॉक्सिक रिलेशनशिप ने उनपर गहरा असर छोड़ा और यहां तक की वह खुद को एक कमरे में बंद रखती थी. वह भाई बहनों से अपनी तकलीफ नहीं कह पाती थी. लेकिन ऐसे समय पर उनके दोस्तों ने उनका खूब साथ दिया.

कौन हैं आरजे महवश?

RJ महवश एक रेडियो जॉकी, कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर, फिल्म प्रोड्यूसर, एक्ट्रेस और राइटर हैं. 2022-23 में Cinemawala Productions नाम से अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की. फिल्म 'टेढ़ी है पर मेरी है' से एक्टिंग में एंट्री ली. जिसमें उनके साथ जीतेन्द्र कुमार के साथ लीड रोल में थे. वह वेब सीरीज 'प्यार पैसा प्रॉफिट' और 'सतरंगी: बदले का खेल' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है.

अगला लेख