Begin typing your search...

मिसेज यूनिवर्स इंडिया 2023 Madhuri Patle कौन, ट्विशा शर्मा के बारे में क्या-क्या बताया? सुसाइड पर उठाए सवाल

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उनकी दोस्त और मिसेज यूनिवर्स इंडिया 2023 माधुरी पटले ने आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल खड़े किए हैं. माधुरी का कहना है कि ट्विशा मजबूत, आत्मनिर्भर और सपोर्टिव परिवार वाली लड़की थी, ऐसे में यह मामला संदिग्ध लगता है.

मिसेज यूनिवर्स इंडिया 2023 Madhuri Patle कौन, ट्विशा शर्मा के बारे में क्या-क्या बताया? सुसाइड पर उठाए सवाल
X
रूपाली राय
By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 19 May 2026 2:52 PM IST

मिसेज यूनिवर्स इंडिया 2023 की माधुरी पाटले ने अपनी पुरानी दोस्त ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में कई गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि आज के समय में एक पढ़ी-लिखी, कॉन्फिडेंट और स्वतंत्र महिला के पास आत्महत्या करने के बजाय कई और रास्ते होते हैं. माधुरी इस समय यूके में हैं और उन्होंने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी. माधुरी पाटले ने कहा, 'जब कोई लड़की मॉडलिंग करती है, एमबीए जैसी अच्छी डिग्री हासिल कर चुकी होती है, अलग-अलग शहरों में रह चुकी होती है और खुद पर पूरा भरोसा रखती है, तो उसके पास समस्या से निकलने के कई तरीके होते हैं. वह अलग हो सकती है, तलाक ले सकती है या अपनी जिंदगी को नई दिशा दे सकती है. फिर ऐसे में कोई आत्महत्या का रास्ता क्यों चुनेगी? यह बात मेरे मन में बार-बार आ रही है.'

स्पोर्ट होते हुए भी आत्महत्या क्यों?

उन्होंने आगे बताया कि ट्विशा के पास एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम था. रिपोर्टों के अनुसार, ट्विशा ने अपनी मां को आखिरी फोन कॉल किया था और अपने चचेरे भाई तथा दोस्तों को मैसेज भी भेजे थे. माधुरी कहती हैं, 'जिस व्यक्ति के पास परिवार और दोस्तों का इतना अच्छा सहारा हो, वह आत्महत्या क्यों करेगी? यह सवाल उन खबरों से उठता है जो मैंने पढ़ी हैं.'

ट्विशा के साथ पुरानी दोस्ती की यादें

माधुरी पाटले ने अपनी और ट्विशा शर्मा की दोस्ती के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया, 'मैं ट्विशा से पहली बार 2012-13 के आसपास मिली थी, यानी लगभग 10-11 साल पहले. हम दोनों पुणे की एक पेजेंट ट्रेनिंग कंपनी में साथ एंरोल थे. उस समय ट्विशा पुणे में पढ़ाई कर रही थी और मैं मुंबई से ट्रेनिंग के लिए पुणे आई थी. ट्रेनिंग के दौरान हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए.' माधुरी ने ट्विशा की पर्सनालिटी की खूबियां गिनाईं. उन्होंने कहा, 'ट्विशा बहुत काइंड और सॉफ्ट नेचर लड़की थी. वह हमेशा दूसरों की मदद करने वाली 'लड़कियों की सहेली' जैसी थी. मुझे एक खास घटना याद है. ट्रेनिंग के चौथे या पांचवें दिन मैं बहुत उदास थी. ट्विशा खुद मेरे पास आई और बोली, 'चलो माधुरी, हम बाहर चलते हैं और साथ में डिनर करते हैं.' उसकी इस छोटी सी हरकत से हमारी दोस्ती और गहरी हो गई. ट्रेनिंग खत्म होने तक हम साथ रहे.' बाद के सालों में दोनों मुंबई चली आईं. माधुरी ने बताया, 'कुछ साल बाद मैं दुबई शिफ्ट हो गई, लेकिन जब भी मुंबई आती थी, तो ट्विशा से कैफे में जरूर मिलती थी. हालांकि पिछले कुछ समय में हम ज्यादा संपर्क में नहीं रहे थे, लेकिन मैं जानती थी कि वह किस किस्म की इंसान है.'

खबर सुनकर हुआ दिल टूटा

जब माधुरी को ट्विशा की मौत की खबर मिली तो उन्हें पहले यकीन ही नहीं हुआ. उन्होंने कहा, 'ट्विशा का नाम बहुत यूनिक है. जब सोशल मीडिया पर उसकी रील आई, तो मैंने सोचा कि मैं इस नाम की किसी लड़की को जानती हूं. फिर जब मैंने उसकी तस्वीर देखी, तो मेरा दिल टूट गया. जिस ट्विशा को मैं जानती थी, वह बहुत बिंदास, मजबूत और पॉजिटिव सोच वाली लड़की थी. उसका परिवार भी बहुत सपोर्टिव है. ऐसे में अगर ससुराल पक्ष के आरोपों के अनुसार उसने आत्महत्या की, तो यह बात समझ से परे है.' माधुरी पटले ने साफ शब्दों में कहा कि वे अभी यूके में हैं, इसलिए ट्विशा के माता-पिता से सीधा संपर्क नहीं है. वे हाल ही में उनसे मिली भी नहीं हैं. जो कुछ भी जानकारी उनके पास है, वह सिर्फ मीडिया रिपोर्टों से ही है. फिर भी, दोस्त के रूप में उन्हें यह पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है.

अगला लेख