रिलीज से पहले अनन्या पांडे की Chand Mera Dil पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटे कई Kissing Scenes; जानें क्या-क्या बदला
अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है. रिलीज से पहले फिल्म से कई किसिंग और इंटिमेट सीन्स हटाए गए हैं. फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और पहले दिन टिकट पर खास ऑफर भी रखा गया है.
अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) सिनेमाघरों में रिलीज होने से सिर्फ कुछ दिन पहले सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया से गुजरी. इस दौरान फिल्म में काफी बदलाव किए गए. अब यह रोमांटिक ड्रामा 22 मई को पूरे देश में रिलीज होने जा रही है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification) से U/A (16+) सर्टिफिकेट मिल गया है. मतलब 16 साल से कम उम्र के बच्चे पैरेंट्स के साथ ही फिल्म देख सकते हैं. लेकिन सर्टिफिकेट मिलने से पहले बोर्ड ने फिल्म के कई इंटिमेट सीन्स में बदलाव करने को कहा था.
इंटिमेट सीन्स में किए गए बड़े बदलाव
फिल्म मेकर्स को बोर्ड की तरफ से साफ निर्देश मिला कि 10 सेकंड के लंबे किसिंग वाले सीन को पूरी तरह से हटाया जाए हुए उसके बजाए कोई और दूसरा ऑप्शनल सीन लगाया जाए. इसके अलावा, फिल्म में कुल 1 मिनट 26 सेकंड यानी करीब 96 सेकंड के सभी लिप-लॉक और किसिंग वाले सीन काट दिए गए. सेंसरशिप प्रोसेस के दौरान ये सारे बदलाव करने के बाद ही फिल्म को मंजूरी मिली. 8 मई को फिल्म को ऑफिशियल सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया गया. बोर्ड ने फिल्म में काम करने वाले सभी चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए पैरेंट्स की लिखित सहमति वाले कागजात भी मांगे थे. सभी फॉरमैलिटीज पूरी करने के बाद फिल्म पास हो गई.
फिल्म के बारे में
सेंसर सर्टिफिकेट से फिल्म की असली लंबाई भी सामने आ गई है. चांद मेरा दिल की कुल अवधि 135.36 मिनट है, यानी लगभग 2 घंटे 15 मिनट. यह एक पूरा लंबा रोमांटिक ड्रामा है.फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है. विवेक पहले मीनाक्षी सुंदरेश्वर और आप जैसा कोई जैसी फिल्में बना चुके हैं. इस फिल्म की कहानी भी विवेक सोनी ने ही लिखी है. स्क्रिप्ट विवेक सोनी और तुषार परांजपे ने मिलकर तैयार की है. फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है. इसमें हीरू यश जौहर, करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिजके डिसूजा प्रोड्यूसर के रूप में शामिल हैं.
एडवांस बुकिंग और खास ऑफर
फिल्म की रिलीज अब सिर्फ कुछ ही दिन दूर है. उम्मीद है कि 18 मई से एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी. दर्शकों को फिल्म की तरफ आकर्षित करने के लिए निर्माता खास प्लान लेकर आए हैं. पहले दिन के शो के लिए खास रेट रखा गया है. शाम 5 बजे तक के शो की टिकट सिर्फ 149 रुपये में मिलेगी. जबकि शाम 5 बजे के बाद के शो की टिकट 199 रुपये रहेगी. इस योजना का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पहले दिन थिएटर आएं और दिन के समय फिल्म देखने वाले दर्शक आसानी से टिकट खरीद सकें. 'चांद मेरा दिल' एक प्यार भरी कहानी है जो युवा दर्शकों को खूब पसंद आने की उम्मीद है. अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी. बदलावों के बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटेड है. अब देखना यह है कि 22 मई को थिएटर में कितना क्रेज दिखता है.




