Begin typing your search...

पवन खेड़ा के बाद अब रणदीप सुरजेवाला पर कसेगा शिकंजा? असम पुलिस ने CM सरमा की पत्नी के फर्जी पासपोर्ट विवाद को लेकर भेजा समन

असम पुलिस ने कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के कथित पासपोर्ट विवाद मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है. इससे पहले. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से भी इसी मामले में पूछताछ हो चुकी है.

Randeep Singh Surjewala
X

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला

( Image Source:  ANI )

Assam Police Summoned Randeep Singh Surjewala: कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने समन जारी किया है. उन्हें 23 मई को गुवाहाटी में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है. यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा से जुड़े कथित पासपोर्ट विवाद से जुड़ा हुआ है.

इससे पहले, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को भी इसी मामले में गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने तलब किया था. पूछताछ के बाद पवन खेड़ा ने कहा था कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया और 25 मई को फिर से पेश होंगे. उन्होंने कहा कि हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करे.


कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर कई विदेशी पासपोर्ट और विदेशों में संपत्ति होने के आरोप लगाए थे. आरोपों के समर्थन में कुछ कथित दस्तावेज भी सार्वजनिक किए गए थे.

असम पुलिस ने क्या कहा?

हालांकि, असम पुलिस का कहना है कि जांच में यह सामने आया कि कथित पासपोर्ट दस्तावेज फर्जी और एडिटेड थे. इसी आधार पर पुलिस ने फर्जीवाड़ा, दस्तावेजों में हेरफेर और मानहानि से जुड़ा केस दर्ज किया.



सुप्रीम कोर्ट में क्या बोले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता?

इस मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी थी. सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से कहा था कि मामला सिर्फ मानहानि का नहीं बल्कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उन्हें सार्वजनिक करने से जुड़ा गंभीर मामला है. सरकार की ओर से यह भी दावा किया गया कि जांच में सामने आया कि जो पासपोर्ट कॉपी सार्वजनिक की गई थीं, वे असली नहीं थीं बल्कि उनमें छेड़छाड़ की गई थी. अब इसी मामले में कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

अगला लेख