सैफ अली खान की फिल्म Kartavya को मिला अमूल का एड ट्रिब्यूट, 'Buttervya' पर रहा करीना कपूर का ऐसा रिएक्शन
अमूल ने अपनी क्लासिक कार्टून स्टाइल में सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ पर ‘बटरव्य’ नाम से नया एड जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. करीना कपूर, नेटफ्लिक्स इंडिया और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट समेत कई बड़े नामों ने इस क्रिएटिव विज्ञापन की जमकर तारीफ की है.
भारतीय एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में अमूल ब्रांड अपनी मजेदार और समय पर प्रतिक्रिया देने वाली कमर्शियल के लिए बहुत फेमस है. चाहे कोई बड़ा खेल हो, राजनीतिक घटना हो या कोई फिल्म रिलीज, अमूल हमेशा अपनी अनोखे अंदाज में उस पर कार्टून बनाकर लोगों का ध्यान खींच लेता है. अब इसी परंपरा को जारी रखते हुए अमूल ने सैफ अली खान की नई फिल्म 'कर्तव्य' (Kartavya) पर एक शानदार एडवरटाइज जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
अमूल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए इस विज्ञापन में ब्रांड की क्लासिक एनिमेटेड स्टाइल नजर आ रही है. इसमें सैफ अली खान को क्रीम कलर का सूट पहने और गहरे रंग के सन ग्लासेस लगाए दिखाया गया है. बिल्कुल फिल्म के लुक में. अमूल ने अपनी मशहूर वर्ड प्ले का इस्तेमाल करते हुए इस विज्ञापन का टाइटल रखा है- 'बटरव्य'. 'कर्तव्य' शब्द को 'बटर' (अमूल मक्खन) के साथ जोड़कर बनाया गया यह शब्द बहुत मजेदार है. नीचे टैगलाइन लिखी गई है- 'अमूल अपना कर्तव्य पूरा करता है.' यह लाइन फिल्म के नाम और अमूल के प्रोडक्ट दोनों पर एक साथ फिट बैठती है.
सेलिब्रिटी और ब्रांड्स का रिएक्शन
यह विज्ञापन जितना पसंद किया जा रहा है, उतनी ही तारीफें भी मिल रही हैं. नेटफ्लिक्स इंडिया ने कमेंट करके लिखा, 'सैफ से बेहतर इसके लिए कोई नहीं हो सकता.' रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने भी क्रिएटिविटी की सराहना करते हुए कहा, 'अमूल ने भी अपना कर्तव्य निभा दिया.' सबसे खास बात यह कि सैफ अली खान की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इस कार्टून को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'मेरी जान... हमेशा सबसे अच्छा.' करीना का यह प्यारा रिएक्शन फैंस को बहुत पसंद आया.
फिल्म 'कर्तव्य' के बारे में
फिल्म 'कर्तव्य' सैफ अली खान की न्यू वेब फिल्म है, जो 15 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. इसमें सैफ पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म एक क्राइम ड्रामा है, जिसमें जांच, जस्टिस, सही और गलत के फैसलों जैसे गहरे विषयों को दिखाया गया है. फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है, जो पहले 'भक्षक' फिल्म के लिए चर्चा में आए थे. निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है और गौरी खान प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में सैफ के अलावा संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी और सौरभ द्विवेदी जैसे दमदार कलाकार भी बड़ी भूमिकाओं में हैं. एएनआई को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने फिल्म को एक शानदार कहानी बताया था.




