Begin typing your search...

क्या होगा जब खतरों के खिलाड़ी शो में पहुंचेंगे Morne Morkel? प्रोमो देख जानिए किसके लिए क्या होंगे चैलेंज

1 अगस्त से खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन आने वाला है. यह सीजन पहले से ज्यादा मजेदार होने वाला है. नए सीजन की शूटिंग केप टाउन में हुई है. इसी के प्रोमो सामने आया है जिसमें साउथ अफ्रीका के किक्रेटर Morne Morkel भी नजर आते हैं तो आइए जानते हैं कंटेस्टेंट्स के लिए क्या चैलेंज होने वाला है?

क्या होगा जब खतरों के खिलाड़ी शो में पहुंचेंगे Morne Morkel? प्रोमो देख जानिए किसके लिए क्या होंगे चैलेंज
X

स्टंट पर आधारित यह पॉपुलर रियलिटी शो "डर का नया दौर" थीम के साथ एक नए सीजन में लौट रहा है, जिसमें पहले से और भी ज्यादा चुनौतिया, दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाली रुकावटें और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. रोहित शेट्टी शो को होस्ट कर रहे हैं. इस शो के कंटेस्टेंट्स को साउथ अफ्रीका के केप टाउन की खूबसूरत जगहों पर ले जाया गया, जहां उन्होंने अपनी लिमिट्स से आगे बढ़कर खुद को साबित किया. शो में 15 खिलाड़ी हैं और ये 1 अगस्त से शुरू हो रहा है.

यह सीजन पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और बेहतर होने वाला है. प्रोमो के मुताबिक, इसमें साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर मोर्ने मोर्केल की भी खास मौजूदगी देखने को मिलेगी. अपनी तेज रफ्तार और लंबे कद से अनगिनत बल्लेबाजो को डराने वाले यह तेज गेंदबाज 'खतरों के खिलाड़ी' से टीवी पर डेब्यू कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच भी हैं.


एक टास्क में, कंटेस्टेंट्स को मोर्ने मोर्केल की फेंकी हुई बॉल पकड़नी होगी. लेकिन यह काम आसान नहीं होगा, क्योंकि स्टंट पूरा करने के लिए उन्हें इस पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर की तेज़ बॉलिंग का सामना करना होगा.

मोर्ने ने क्या कहा

शो से जुड़ने को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए मोर्ने मोर्केल कहते हैं, "सालों तक मैंने अपनी तेज गेंदबाजी से दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजो को चुनौती दी है. अब, मैं 'खतरों के खिलाड़ी' में 'डर के नए चेहरे' के तौर पर वही जोश और तेजी लेकर आ रहा हूं. अपने ही देश, साउथ अफ्रीका में रोहित शेट्टी के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा है."



कौन हैं 15 खिलाड़ी

खतरों के खिलाड़ी 15 में शो में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गोर, ओरहान अवत्रामणि (ओरी), हर्ष गुजराल, जैस्मीन भसीन, रूबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी रुहानिका धवन और विशाल आदित्य सिंह नजर आएंगे.

अगला लेख