Begin typing your search...

डांस और शराब पीने वाली लड़कियां अरेंज करो और ले जाओ 80K, असम की मॉडल लिचा बोरा कौन? जिन्होंने मंत्री-विधायक को लेकर किया ये दावा

असम की मॉडल लिचा बोरा के एक इंटरव्यू ने राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा तेज कर दी है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें ₹80 हजार में पार्टी के लिए लड़कियां अरेंज करने का ऑफर मिला था और बातचीत में एक मंत्री-विधायक का नाम लिया गया.

डांस और शराब पीने वाली लड़कियां अरेंज करो और ले जाओ 80K, असम की मॉडल लिचा बोरा कौन? जिन्होंने मंत्री-विधायक को लेकर किया ये दावा
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 28 July 2026 9:58 PM IST

असम की मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लिचा बोरा (Licha Bora) के Asom Live 24 में दिए गए इंटरव्यू में राज्य में राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है. लिचा बोरा ने दावा किया है कि उन्हें एक निजी पार्टी के लिए लड़कियों की व्यवस्था करने का ऑफर दिया गया था.

उनका आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान कॉल करने वालों ने एक मौजूदा मंत्री और विधायक का नाम भी लिया, हालांकि उन्होंने किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया. लिचा बोरा ने दिए गए इंटरव्यू में दावा किया कि, उन्हें पार्टी में डांस करने और मेहमानों के साथ ड्रिंक करने वाली मॉडल्स की व्यवस्था के बदले ₹80 हजार का ऑफर दिया गया था. आइए इसी के साथ जानते हैं कौन हैं लिचा बोरा जिन्होंने ऐसा दावा किया है?

क्या है पूरा मामला?

Asom Live 24 को दिए इंटरव्यू में लिचा बोरा ने बताया कि उन्हें एक कॉल आया, जिसमें पूछा गया कि क्या उनके पास ऐसी लड़कियां उपलब्ध हैं जो एक पार्टी में डांस कर सकें और शराब पी सकें. जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो कॉल करने वालों ने बताया कि सोनापुर के एक प्रसिद्ध रिसॉर्ट में प्राइवेट पार्टी आयोजित की जा रही है और उसके लिए कुछ मॉडल्स की जरूरत है. लिचा बोरा के मुताबिक, इस काम के बदले उन्हें ₹80 हजार देने की पेशकश की गई. इतनी बड़ी रकम का ऑफर मिलने पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने साफ तौर पर पूछा कि क्या यह यौन संबंध (सेक्स) से जुड़ा ऑफर है.

'सेक्स वर्कर्स से संपर्क करें'

मॉडल का दावा है कि उन्होंने कॉल करने वालों से कहा कि यदि उनकी ऐसी मंशा है तो वे सेक्स वर्कर्स से संपर्क करें. इस पर कथित तौर पर उन्हें जवाब मिला कि उन्हें केवल मॉडल्स चाहिए, जो पार्टी में डांस करें और मेहमानों के साथ ड्रिंक करें.

मंत्री और विधायक का नाम लेने का दावा

लिचा बोरा ने कहा कि बातचीत के दौरान कॉल करने वालों ने एक ऐसे नेता का नाम लिया जो लंबे समय से विधायक हैं और वर्तमान में मंत्री भी हैं. हालांकि उन्होंने उस नेता की पहचान उजागर करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें किसी तरह की कार्रवाई या परेशानी का डर है.

पुलिस अधिकारी मित्र से ली सलाह

मॉडल ने बताया कि कॉल के बाद उन्होंने अपने एक पुलिस अधिकारी मित्र से इस मामले पर सलाह ली. उनके मित्र ने उन्हें इस पूरे मामले से दूर रहने की सलाह दी. साथ ही यह भी कहा कि संभव है किसी ने मंत्री या विधायक का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल किया हो और इसका वास्तविक संबंध उस नेता से न हो.

नई मॉडल्स को किया सतर्क

लिचा बोरा ने चिंता जताई कि मॉडलिंग इंडस्ट्री में नई आने वाली युवतियां ऐसे प्रस्तावों के झांसे में आ सकती हैं, क्योंकि उन्हें काम और पैसों की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी ऑफर को स्वीकार करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करना और सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

कौन हैं लिचा बोरा?

लिचा बोरा (Licha Bora) असम की जानी-मानी मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उद्यमी हैं. वह Dimorian की संस्थापक होने के साथ-साथ Miss Mayabini 2024 का खिताब भी जीत चुकी हैं. फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में उनकी अलग पहचान है, जबकि सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी लोकप्रियता है. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 38 हजार फॉलोवर्स हैं, जहां वह नियमित रूप से अपनी तस्वीरें, रील्स और मॉडलिंग से जुड़े कंटेंट साझा करती हैं.

फेसबुक पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लिचा बोरा का जन्म वर्ष 1989 में असम के गोलाघाट जिले में हुआ था. उन्होंने कॉटन कॉलेज और गुवाहाटी विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य (English Literature) में शिक्षा प्राप्त की. मॉडलिंग के अलावा वह ग्रूमिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहती हैं. वह नए मॉडल्स के लिए प्रशिक्षण और वर्कशॉप आयोजित करती हैं तथा फैशन, लाइफस्टाइल और सार्वजनिक कार्यक्रमों से जुड़े कंटेंट के जरिए सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए हैं.

अगला लेख