Begin typing your search...

Cocktail 2 Box Office: मिक्स्ड रिव्यू के बावजूद चली शाहिद-कृति की जादूगरी, पहले दिन बरसे करोड़ों

'कॉकटेल 2' ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 20.20 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार शुरुआत की है. मिक्स्ड रिव्यू मिलने के बावजूद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Cocktail 2 Box Office: मिक्स्ड रिव्यू के बावजूद चली शाहिद-कृति की जादूगरी, पहले दिन बरसे करोड़ों
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Published on: 20 Jun 2026 9:35 AM

Cocktail 2: साल 2012 में जब सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की 'कॉकटेल' आई थी, तो उसने दोस्ती, प्यार और आज़ादी के ताने-बाने को एक नए नजरिए से पेश किया था. अब ठीक 14 साल बाद, उसी फ्रेंचाइज़ को आगे बढ़ाने और मॉडर्न रिलेशनशिप के उलझे हुए समीकरणों को सुलझाने के लिए 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस बार कमान होमी अदजानिया के हाथों में है, और पर्दे पर नजर आ रही है शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की एक फ्रेश और बेहद ग्लैमरस तिकड़ी. हालांकि फिल्म को लेकर क्रिटिक्स की राय बंटी हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस के जो शुरुआती आंकड़े आ रहे हैं, वे इशारा कर रहे हैं कि दर्शकों को इस नई लव स्टोरी का 'कॉकटेल' काफी पसंद आ रहा है.

पहले ही दिन नोटों की बारिश

मिक्स्ड रिव्यूज के बावजूद, 'कॉकटेल 2' को लेकर दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ और इसने भारत में दमदार ओपनिंग दर्ज की. ट्रेड पोर्टल सैक्निल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' ने अपने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को ग्लोबल पर 20.20 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है. अगर भारत के घरेलू बाजार की बात करें, तो फिल्म ने पहले ही दिन नेट 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यह आंकड़ा 16.20 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. भारतीय दर्शकों के अलावा विदेशी बाजारों में भी इस तिकड़ी का जादू चला है, जहां से फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की. ये आंकड़े साफ करते हैं कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

क्या है 'कॉकटेल 2' की कहानी?

फिल्म की कहानी आज के दौर के युवाओं, उनकी कमिटमेंट फोबिया और रिश्तों की असुरक्षा को बखूबी दर्शाती है. कहानी के केंद्र में हैं कुणाल (शाहिद कपूर) और दीया (रश्मिका मंदाना)। दोनों बचपन के प्रेमी हैं और लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं. दीया अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना चाहती है, लेकिन कुणाल हमेशा की तरह शादी के नाम से कतराता है. हालांकि, काफी मान-मनौव्वल के बाद कुणाल आखिरकार शादी के लिए तैयार हो जाता है. शादी के बंधन में बंधने से पहले, वे दोनों अपने जीवन के आखिरी कुछ दिन खुलकर जीने के लिए 10 दिनों के ट्रिप पर इटली के खूबसूरत शहर सिसिली जाते हैं.

कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब सिसिली में दीया की मुलाकात उसकी पुरानी दोस्त ऐली (कृति सैनन) से होती है. दीया के मन में कुणाल की वफादारी को लेकर एक अजीब सा डर और शक है. अपनी इसी शंका को दूर करने के लिए वह ऐली के साथ मिलकर एक खतरनाक गेम प्लान करती है. दीया चाहती है कि ऐली, कुणाल की वफादारी की परीक्षा ले. प्लान के मुताबिक, दीया जानबूझकर ऐली और कुणाल को एक साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के लिए मजबूर करती है. लेकिन जैसा कि अक्सर फिल्मों और असल जिंदगी में होता है, आग से खेलते हुए हाथ जल ही जाते हैं. साथ वक्त बिताते-बिताते ऐली को अनजाने में कुणाल से प्यार हो जाता है. इसके बाद कहानी वफादारी, दोस्ती, धोखे और दिल टूटने के एक ऐसे चक्रव्यूह में फंस जाती है, जिससे निकलना इन तीनों के लिए आसान नहीं होता.

सेंसर बोर्ड के 'ए' सर्टिफिकेट पर भड़के शाहिद कपूर

फिल्म की कहानी और इसके कुछ बोल्ड सीन्स को देखते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने 'कॉकटेल 2' को 'ए' (Adults Only) रेटिंग के साथ पास किया है. सेंसर बोर्ड के इस फैसले से फिल्म के लीड एक्टर शाहिद कपूर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में शाहिद ने सीबीएफसी के इस फैसले पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा , 'इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिस पर किसी को भी कोई आपत्ति हो. मुझे सच में समझ नहीं आता कि हमें 'ए' रेटिंग क्यों दी गई. यह मूल रूप से तीन मैच्योर लोगों की कहानी है, जिसे हर उम्र का व्यक्ति देख सकता है और इससे रिलेट कर सकता है.'

अगला लेख