अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कतर के शाही परिवार की ओर से मिले एक लग्जरी विमान को लेकर अमेरिका में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान पहले गिफ्ट के तौर पर दिया गया और बाद में ट्रंप की जरूरतों के हिसाब से इसमें बदलाव किए गए. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी विदेशी सरकार से इतना महंगा उपहार स्वीकार करना उचित है.