Begin typing your search...

एक्ट्रेस की कमर पर हाथ रख विवादों में आए K Raghavendra Rao, Keerthy Suresh और Niharika वाले VIDEO पर मचा बवाल- PAQ से समझें

तेलुगु फिल्म निर्देशक K Raghavendra Rao एक बार फिर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. Keerthy Suresh, Krithi Shetty और Niharika Konidela के साथ उनके व्यवहार पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

एक्ट्रेस की कमर पर हाथ रख विवादों में आए K Raghavendra Rao, Keerthy Suresh और Niharika वाले VIDEO पर मचा बवाल- PAQ से समझें
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी1 Mins Read

Updated on: 19 Jun 2026 9:07 PM IST

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज निर्देशक K Raghavendra Rao एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं. फिल्म लॉन्च इवेंट से सामने आए कुछ वीडियो क्लिप्स को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. किसी ने इसे सामान्य निर्देशन का हिस्सा बताया, तो कई यूजर्स ने व्यक्तिगत सीमाओं और सहमति को लेकर सवाल खड़े कर दिए. यही वजह है कि Keerthy Suresh, Krithi Shetty और Niharika Konidela से जुड़े वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसी के साथ आइए नीचे PAQ से समझते हैं क्या बोले और विवाद की जड़.

फिल्म लॉन्च इवेंट और एक सार्वजनिक कार्यक्रम से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें K Raghavendra Rao एक्ट्रेस Niharika Konidela के कमर पर हाथ रख दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैल गई है.

कुछ यूजर्स का कहना है कि वीडियो में अभिनेत्रियों के साथ उनका व्यवहार असहज दिखाई देता है, जबकि समर्थकों का कहना है कि वह सिर्फ शॉट निर्देशित कर रहे थे.

Keerthy Suresh, Krithi Shetty और Niharika Konidela के वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.

वायरल वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने आलोचना की है, जबकि कुछ लोगों ने निर्देशक का बचाव भी किया है.

इसने मनोरंजन जगत में सहमति (Consent), पेशेवर व्यवहार और व्यक्तिगत सीमाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

वायरल
अगला लेख