Begin typing your search...

सलमान जैसा कोई नहीं कर सकता! Chunnari Chunnari के नए वर्जन पर बंटे फैंस, नहीं मिली 90's वाली वाइब

90’s के आइकॉनिक गाने ‘चुनरी चुनरी’ को नए अंदाज में लाया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ओरिजिनल और रीमेक की तुलना करने लगे हैं.

सलमान जैसा कोई नहीं कर सकता! Chunnari Chunnari के नए वर्जन पर बंटे फैंस, नहीं मिली 90s वाली वाइब
X
( Image Source:  Youtube: Tips Official )
रूपाली राय
By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 26 May 2026 5:27 PM IST

बॉलीवुड के सबसे मशहूर और एनर्जी से भरपूर पार्टी गानों में से एक, 'चुनरी चुनरी' (Chunnari Chunnari - Let’s Go) अब एक नई और रोमांचक शक्ल में वापसी कर चुका है. फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) का गाना ‘चुनरी चुनरी - लेट्स गो’ आखिरकार रिलीज हो गया है. गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्साइटमेंट और खुशी की लहर दौड़ गई है. फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही दर्शक इस गाने के पूरे वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हर कोई बार-बार ट्रेलर की उस झलक को दोहरा-दोहराकर देख रहा था. अब फिल्म के मेकर्स ने फैंस की इस बेसब्री को खत्म करते हुए पूरा गाना रिलीज कर दिया है.

यह गाना पूरी तरह से युथ एनर्जी, मजेदार माहौल और क्लासिक बॉलीवुड स्टाइल से भरा हुआ है. फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अपनी ज़बरदस्त परफॉर्मेंस के साथ नजर आ रहे हैं. वरुण धवन का आकर्षक अंदाज, मृणाल ठाकुर की खूबसूरत और दमदार एक्टिंग और पूजा हेगड़े का ग्लैमरस लुक गाने को और भी शानदार बना देते हैं. गाने में खूबसूरत लोकेशन, भरपूर डांस और पार्टी वाइब्स दिखाए गए हैं, जो देखते ही आपको झूमने पर मजबूर कर दें. डेविड धवन की फिल्मों वाला क्लासिक मजेदार अंदाज इस गाने में साफ-साफ नजर आता है.

क्या रहा फैंस का रिएक्शन

बता दें कि यह 'चुनरी चुनरी' गाना मूल रूप से डेविड धवन की फिल्म 'बीवी नंबर वन' से है. जिसे डेविड धवन ने 'है जवानी तो इश्क होना है' में रीमेक के साथ जोड़ा है. लेकिन इस नए वर्जन से आधे से ज्यादा फैंस खुश नहीं है. उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि 'चुनरी चुनरी' सॉन्ग 90's का इतना आइकॉनिक गाना है इसे सलमान खान और सुष्मिता सेन से बेहतर कोई नहीं कर सकता. वहीं कई फैंस का कहना है कि कुछ गाने एक बार बन जाते है और फैंस के दिलों दिमाग में सदियों तक बने रहते है. इसलिए ऐसे सांग्स कोई छेड़छाड़ ना ही किया जाए तो सही है. एक फैन ने कहा, 'सलमान खान या सुष्मिता सेन को कोई बीट नहीं कर सकता.' दूसरे ने कहा, 'भाई वाइब तो है लेकिन सलमान सुष्मिता वाला जादू नहीं है.' एक ने कहा, 'बेशक यह ओरिजिनल को टक्कर नहीं दे सकता, लेकिन यह भी अच्छा है.' एक अन्य ने कहा, 'ओजी सॉन्ग को कितना खराब करोगे, वाइब ही नहीं है.' वहीं कुछ फैंस और यूजर्स को गाना बेहद पसंद आ रहा है.

गाने की आवाज और म्यूजिक

इस गाने को कई मशहूर सिंगर्स ने मिलकर गाया है. इनमें आईपी सिंह, जोनिता गांधी, असीस कौर, सुधीर यदुवंशी और अनुराधा श्रीराम शामिल हैं. सभी कलाकारों की आवाज़ ने गाने को और भी जानदार बना दिया है. ऑरिजनल गाना फेमस गीतकार समीर अंजान ने लिखे थे. नए वर्जन में अतिरिक्त लिरिक्स आईपी सिंह ने लिखे हैं. ऑरिजनल म्यूजिक अनु मलिक का है, जिसे अक्षय और आईपी सिंह ने मिलकर नए जनरेशन के हिसाब से दिया है. पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए इस गाने को नए वर्जन की बीट और पार्टी म्यूजिक के साथ पेश किया गया है. यही वजह है कि यह गाना पुराने और नए दोनों तरह के सुनने वालों को पसंद आ रहा है.

क्यों हो रहा है इतना क्रेज?

'चुनरी चुनरी' हमेशा से ही शादियों, पार्टी और दोस्तों के साथ घूमने के समय का सबसे पॉपुलर गाना रहा है. अब इसका नया वर्जन उस पुरानी याद को फिर से जगा रहा है और साथ ही नई जेनरेशन को भी अपनी तरफ खींच रहा है. गाने में जो एनर्जी, डांस और खुशी है, वह देखकर कोई भी बैठे नहीं रह सकता. रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

कब आ रही है फिल्म?

यह फिल्म टिप्स म्यूजिक लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत की गई है और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन द्वारा निर्देशित है. फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को पूरे देश में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. पूरी फिल्म युथ, रोमांस, कॉमेडी और खूबसूरत गानों से भरी हुई लग रही है.

bollywood
अगला लेख