Begin typing your search...

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगा बड़ा बदलाव! टीवी स्टार्स नहीं, अब OTT और सोशल मीडिया सितारों की एंट्री?

सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस 20' के साथ दर्शकों के बीच लौटने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शो की कास्टिंग रणनीति पूरी तरह बदल सकती है और OTT व सोशल मीडिया सितारों को प्राथमिकता दी जा सकती है.

Bigg Boss 20 Update
X
Bigg Boss 20 Update
( Image Source:  Instagram: beingsalmankhan )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 12 Jun 2026 2:28 PM

Bigg Boss 20: भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे बड़े और सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' ने पिछले साल अपने 19वें सीजन के साथ सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और बसीर अली जैसे सितारों ने घर के अंदर जो ड्रामा और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया, उसने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया. अब एक बार फिर बतौर होस्ट सलमान खान 'बिग बॉस 20' दर्शकों के बीच ला रहे हैं. इस लैंडमार्क सीजन को अब तक का सबसे सबसे ड्रामेटिक और बेहद यूनिक बनाने के लिए बैकस्टेज पर स्क्रिप्ट तैयार की जा चुकी है.

'बिग बॉस 20' की प्रीमियर डेट

वैरायटी इंडिया की एक हालिया एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर 21 सितंबर को होने जा रहा है. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. मेकर्स इस बार शो को समय से थोड़ा पहले लाकर फेस्टिव सीजन का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं. इस बार का सेट पहले से कहीं ज्यादा आलीशान और मॉडर्न तकनीकों से लैस होगा. हालांकि, थीम और घर के डिजाइन को फिलहाल पूरी तरह से टॉप सीक्रेट रखा गया है. लेकिन अंदरूनी सूत्रों की मानें तो इस बार का कॉन्सेप्ट दर्शकों के होश उड़ाने के लिए काफी है.

बदल जाएगा पूरी तरह से शो

'बिग बॉस 20' को लेकर मेकर्स की रणनीति इस बार बिल्कुल अलग और चौंकाने वाली है. अब तक हमने देखा है कि 'बिग बॉस' के घर में ज्यादातर टीवी सीरियल्स के जाने-माने चेहरे ही दिखाई देते थे. लेकिन इस बार कास्टिंग टीम ने टीवी हस्तियों से आगे जाकर सोचने का फैसला किया है.

क्यों बदला जा रहा है कास्टिंग का पैटर्न?

आज का युवा दर्शक वर्ग टीवी से ज्यादा सोशल मीडिया और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स (OTT) पर एक्टिव है. इसी युथ ऑडियंस को टीवी स्क्रीन और जियो सिनेमा (JioCinema) जैसे ऐप्स पर खींचने के लिए मेकर्स इस बार डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और लोकप्रिय ओटीटी रियलिटी शोज के कंटेस्टेंट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं. कास्टिंग टीम ने कई बड़े डिजिटल क्रिएटर्स और स्टैंड-अप कमेडियन्स से संपर्क करना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही, गलियारों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि पिछले सीजन के कुछ सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले और विवादित चेहरों को 'वाइल्ड कार्ड' या 'सीक्रेट मेंटर्स' के रूप में दोबारा घर में लाया जा सकता है. यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि जब पुराने खिलाड़ी नए चेहरों के सामने आएंगे, तो घर का समीकरण क्या मोड़ लेगा.

सलमान खान का 'डबल ड्यूटी' शेड्यूल

सलमान खान को यूं ही बॉलीवुड का 'सुपरस्टार' नहीं कहा जाता. वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जिस तरह का बैलेंस्ड बनाते हैं, वह काबिले तारीफ है. 'बिग बॉस 20' के सेट पर कदम रखने से पहले भाईजान अपनी एक बेहद बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूरी करने की जुगत में हैं. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन साउथ के दिग्गज डायरेक्टर वामसी पेडिपल्ली कर रहे हैं, और सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में सलमान के अपोजिट लेडी सुपरस्टार नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी. सलमान की कोर टीम उनके डे-टू-डे शेड्यूल को इतनी बारीकी से मैनेज कर रही है कि फिल्म की शूटिंग भी बिना किसी रुकावट के चलती रहे और वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) के लिए सलमान को मुंबई के सेट पर समय भी मिल सके.

bigg bossbollywood
अगला लेख