Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में Gullu-Yung की धक्का-मुक्की, Manish Goel को आया अस्थमा अटैक, ये कंटेस्टेंट बना नया कैप्टन
बिग बॉस 20 में ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. जहां कैप्टेंसी टास्क में यंग और गुल्लू की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई. वहीं, इस बीच मनीष गोयल को अस्थमा अटैक आने की बात कही जा रही है.
बिग बॉस 20’ के घर में हर नए हफ्ते के साथ ड्रामा और लड़ाई-झगड़े बढ़ते जा रहे हैं. इस बार मामला घर की कैप्टेंसी से जुड़ा है, जहां एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच ऐसा विवाद हुआ कि बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. इस झगड़े में गूल्लू और यंग DSA आमने-सामने आ गए.
वहीं, घर के अंदर मनीष गोयल की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कहा जा रहा है कि उन्हें अस्थमा का अटैक आया है. हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान दोनों के बीच बहस जारी रही. अब सवाल है कि आखिर कैप्टेंसी कौन इस हफ्ते की कमान संभालने वाला है?
घर में हुआ कैप्टेंसी टास्क
घर में इस समय माही विज कैप्टन की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. लेकिन नए कैप्टेंसी टास्क से पहले छह सदस्यों ने उनके खिलाफ वोट किया, जिसके बाद वह कैप्टन बनने की दौड़ से बाहर हो गईं. हालांकि, उन्हें इस टास्क की संचालक बनाया गया था. टास्क के दौरान गार्डन एरिया में चौकोर और गोल आकार बनाए गए थे. बिग बॉस के निर्देश मिलते ही कंटेस्टेंट्स को बताए गए आकार में जगह बनानी थी. जो सदस्य समय पर ऐसा नहीं कर पाए, उन्हें टास्क से बाहर होना पड़ा.
गूल्लू और यंग के बीच क्यों हुई लड़ाई?
कैप्टन बनने की होड़ में कंटेस्टेंट्स पूरी ताकत लगाते नजर आए. इसी बीच गूल्लू और यंग DSA के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों का गुस्सा बढ़ गया और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे तंज भी कसे. गूल्लू ने यंग पर निशाना साधते हुए उनके बालों को लेकर कमेंट किया. जवाब में यंग ने अपनी कमाई और गूल्लू को सैलरी पर रखने जैसी बात कहकर पलटवार किया.
क्या मनीष गोयल को आया अस्थमा अटैक?
इस पूरे विवाद के दौरान मनीष गोयल को अचानक अस्थमा अटैक आने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया कि लड़ाई के बीच मनीष की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन दोनों कंटेस्टेंट्स का झगड़ा जारी रहा. हालांकि, इस घटना से जुड़ी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
क्या कनिका मान बनेंगी नई कैप्टन?
कैप्टेंसी टास्क के बीच अब नए कैप्टन को लेकर भी चर्चा तेज है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कनिका मान घर की अगली कैप्टन बन सकती हैं. हालांकि, शो की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में दर्शकों को इंतजार है कि इस बार घर की जिम्मेदारी किसे मिलेगी और गूल्लू-यंग के बीच हुई भिड़ंत का आगे क्या असर देखने को मिलेगा.




