Begin typing your search...

15 लाख रुपये का हो सकता है 10 ग्राम सोना, शरद कोहली ने बताया कैसे आज गोल्ड खरीदने से बन सकते हैं करोड़पति

X
जीतेंद्र चौहान
जीतेंद्र चौहान

Updated on: 28 Oct 2026 12:53 PM IST

स्टेट मिरर हिंदी के जर्नलिस्ट जीतेंद्र चौहान से बात करते हुए शरद कोहली ने बताया कि आने वाले समय में सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है. उनके मुताबिक, लोग दो से पांच साल के नजरिए से सोने में थोड़ा-थोड़ा निवेश कर सकते हैं और कीमतों में गिरावट आने पर खरीदारी के मौके पर विचार कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि सोना खरीदने के लिए सोने के सिक्के और ईंटें एक विकल्प हैं, लेकिन इन्हें सुरक्षित रखने की परेशानी हो सकती है. ऐसे में गोल्ड ETF और गोल्ड म्यूचुअल फंड भी विकल्प हो सकते हैं. शरद कोहली ने बताया कि अमेरिका के थॉमस कैप्लन ने प्रीडिक्ट किया है कि ₹15 लाख प्रति 10 ग्राम गोल्ड हो सकता है. हालांकि, उन्होंने समय नहीं बताया है.


अगला लेख