Begin typing your search...

August OTT Releases: अगस्त में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, Netflix, JioHotstar और Zee5 पर रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और सीरीज

अगर आप अगस्त में घर बैठे मनोरंजन का मजा लेना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए खास है. Netflix, JioHotstar और Zee5 पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी. इनमें Main Vaapas Aaunga, Operation Safed Sagar, Cocktail 2, Welcome To The Jungle और Rangbaaz Season 4 जैसी चर्चित रिलीज शामिल हैं.

August OTT Releases: अगस्त में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, Netflix, JioHotstar और Zee5 पर रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और सीरीज
X

अगस्त में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

( Image Source:  instagram : @kritisanon )

अगस्त का महीना OTT दर्शकों के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है. अगर आप घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो इस महीने Netflix, JioHotstar और Zee5 पर कई बड़ी रिलीज होने वाली हैं. रोमांस, कॉमेडी, वॉर ड्रामा और क्राइम जैसे हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद रहेगा.

इस महीने 'Main Vaapas Aaunga', 'Operation Safed Sagar', 'Cocktail 2' और 'Welcome To The Jungle' जैसी चर्चित फिल्में और सीरीज OTT पर दस्तक देंगी। इसके अलावा 'Rangbaaz Season 4', 'Jeena Isi Ka Naam Hai 2.0' और 'Bharat Bhhagya विद्धाता' जैसी रिलीज भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.

अगस्त में थिएटर के साथ OTT पर भी लगेगा मनोरंजन का मेला

अगर आप हर महीने नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का इंतजार करते हैं, तो अगस्त आपके लिए खास होने वाला है. इस महीने Netflix, JioHotstar और Z5 पर कई बड़ी फिल्में और चर्चित सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. रोमांस, वॉर ड्रामा, कॉमेडी, क्राइम और रियल लाइफ पर आधारित कहानियां दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं अगस्त की उन रिलीज के बारे में, जो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

Netflix पर आएंगी ये बड़ी फिल्में और सीरीज

instagram : @kritisanon

7 अगस्त को Netflix पर 'Main Vaapas Aaunga' रिलीज होगी. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी अहम भूमिका में हैं. पार्टिशन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.इसी दिन 'Operation Safed Sagar' भी स्ट्रीम होगी. कारगिल युद्ध पर आधारित इस सीरीज में भारतीय वायुसेना के ऐतिहासिक मिशन को दिखाया गया है. जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, अभय वर्मा, मिहिर आहूजा और दिया मिर्जा जैसे कलाकार इसमें नजर आएंगे.14 अगस्त को 'Cocktail 2' OTT पर दस्तक देगी. शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर यह रोमांटिक कॉमेडी थिएटर में भी दर्शकों को पसंद आई थी.

JioHotstar और Z5 पर भी होंगे बड़े प्रीमियर

21 अगस्त को 'Welcome To The Jungle' JioHotstar पर रिलीज होगी. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी समेत कई सितारों से सजी यह फिल्म फैमिली एंटरटेनर मानी जा रही है.वहीं Z5 पर 'Jeena Isi Ka Naam Hai 2.0' वापसी कर रहा है, जिसमें आर. माधवन होस्ट की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा 'Rangbaaz Season 4' और कंगना रनौत की 'Bharat Bhhagya Viddhaata' भी अगस्त में रिलीज होने की तैयारी में हैं. हालांकि इनकी तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है.

इन फिल्मों का भी है बेसब्री से इंतजार

instagram : andyworx

बॉबी देओल की 'Bandar' और विक्रम भट्ट की 'Haunted 3D: Echoes Of The Past' भी जल्द OTT पर रिलीज हो सकती हैं. दोनों फिल्मों की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन इनके डिजिटल प्रीमियर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.अगर आप इस महीने घर बैठे मनोरंजन का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो अगस्त की ये फिल्में और वेब सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए.

अगला लेख