Begin typing your search...

अब तो हाथी भी उड़ते देख लिया... राम रणबीर पर भारी रावण यश का लुक, लारा दत्ता भी ट्रोल, लक्षमण के रोल में छाए रवि दुबे

फिल्म 'रामायण' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें रावण के रोल में यश के दमदार लुक सभी पर भारी पड़ रहा है. वहीं, रवि दुबे भी लक्षमण के रोल में छा गए हैं.

ranbir kapoor
X

रामायण ट्र्रेलर पर लोगों के रिएक्शन्स

हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 30 July 2026 10:49 AM IST

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ग्रैंड ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है. शानदार वीएफएक्स, बड़े-बड़े सेट और दमदार एक्शन सीक्वेंस से भरपूर इस ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ट्रेलर में कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए. वहीं, फिल्म के कलाकारों के लुक्स को लेकर भी इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है.

ट्रेलर में जहां यश का रावण वाला अवतार लोगों का ध्यान खींच रहा है, वहीं रणबीर कपूर के भगवान राम के लुक पर मिले-जुले रिएक्शन्स देखने को मिल रही हैं. दूसरी ओर, लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे की खूब तारीफ हो रही है, जबकि लारा दत्ता के लुक को लेकर कुछ यूजर्स ट्रोल भी कर रहे हैं. कुल मिलाकर, ट्रेलर रिलीज़ होते ही फिल्म एक बार फिर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई है.

रणबीर कपूर के लुक पर बंटी राय

ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रणबीर कपूर के भगवान राम वाले किरदार को लेकर बहस शुरू हो गई. कुछ यूजर्स का मानना है कि उनका व्यक्तित्व इस किरदार के समान पूरी तरह नहीं दिख रहा. एक यूजर ने लिखा, "रणबीर कपूर भगवान राम जैसे बिल्कुल भी नहीं लग रहे हैं. भाई, यह #रामायण है, 'ये जवानी है दीवानी' नहीं."

यश का लुक पड़ा भारी

इस फिल्म में यश रावण का किरदार निभा रहे हैं और उन्हें इस रोल की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. यश इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट लग रहे हैं. उनके डायलॉग से लेकर लुक्स तक रणबीर कपूर पर भारी पड़ रहा है.'

जटायु की हुई तारीफ

ट्रेलर में जटायु का अंदाज़ ज़बरदस्त है. वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, "ऐसा लगता है कि वह अभी कह देंगे- 'मैं उड़ना चाहता हूं, दौड़ना चाहता हूं, गिरना भी चाहता हूं... बस रुकना नहीं चाहता.'"

हाथी उड़ हुआ सच

फिल्म के ट्रेलर में आपको एक सीन नजर आएगा, जिसमें हाथी के पंख लगे हुए हैं और वह उड़ रहा है. इस सीन को लेकर भी लोग फिल्म को ट्रोल कर रहे हैं. जहां एक यूजर ने लिखा ' आख़िरकार, हाथी उड़ने लगा, धन्यवाद बॉलीवुड. चिड़िया उड़ कबूतर उड़ हाथी उड़ सच हुआ.

पुराने वर्जन से की जा रही तुलना

कुछ दर्शकों ने ट्रेलर की तुलना पहले बनी रामायण से भी की. एक यूजर ने लिखा, "रणबीर कपूर में वह बात नजर नहीं आती और ट्रेलर के कई सीन पुरानी रामायण की याद दिलाते हैं."

एनिमल के किरदार से नहीं उबरे रणवीर

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "'रामायण' की सबसे बड़ी कमी यह है कि रणबीर कपूर अभी भी अपने 'एनिमल' वाले इमेज से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाए हैं. क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा महसूस हो रहा है?" इसके अलावा, लारा दत्ता को भी उनके लुक्स को लेकर ट्रोल किया जा रहा है.

अगला लेख