Begin typing your search...

'पुष्पा 2' भगदड़ केस में Allu Arjun की बढ़ीं मुश्किलें, अब कोर्ट में देनी होगी पेशी, इस मामले में अब तक क्या हुआ?

हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ मामले में नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को समन जारी किया है. अदालत ने एक्टर को 22 जून को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है, जबकि पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.

पुष्पा 2 भगदड़ केस में Allu Arjun की बढ़ीं मुश्किलें, अब कोर्ट में देनी होगी पेशी, इस मामले में अब तक क्या हुआ?
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 19 Jun 2026 2:55 PM

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. हैदराबाद की नामपल्ली अदालत ने सुपरस्टार को 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान हुई दुखद भगदड़ के मामले में समन जारी किया है. अदालत ने अल्लू अर्जुन को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि उन्हें सोमवार, 22 जून को सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होना होगा. इस मामले में पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें अल्लू अर्जुन को भी सह-आरोपी बनाया गया है. एक्टर की कानूनी टीम ने समन मिलने की पुष्टि की है और कहा है कि वे जल्द ही इस पर आगे की जानकारी शेयर करेंगे.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद पिछले साल 4 दिसंबर, 2024 का है. हैदराबाद के मशहूर संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जैसे ही फैंस को पता चला कि खुद अल्लू अर्जुन वहां पहुंचने वाले हैं, थिएटर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई. अल्लू अर्जुन के अचानक वहां पहुंचते ही फैंस में उनके करीब जाने की होड़ मच गई. देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और वहां एक भयानक भगदड़ मच गई. इस अफरा-तफरी में 35 वर्षीय एक महिला, जिनका नाम रेवती था, की दम घुटने और कुचले जाने से दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, उनका 8 साल का मासूम बेटा श्रीतेज इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था.

ANI

अल्लू अर्जुन को क्यों बनाया गया आरोपी?

हादसे के बाद चिक्कड़पल्ली पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि थिएटर प्रबंधन ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को एक्टर के आने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी. इस वजह से वहां सुरक्षा के इंतजाम और भीड़ को संभालने की तैयारी बेहद कम थी. पुलिस ने इस मामले में कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

19 आरोपियों को समन

नामपल्ली कोर्ट ने अब तक 19 आरोपियों को समन भेजा है. इस पूरे मामले में संध्या थिएटर के प्रबंधन को आरोपी नंबर 1 से 10 (A1 से A10) बनाया गया है, जबकि अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 (A11) के रूप में नामजद किया गया है. पुलिस का मानना है कि बिना उचित सुरक्षा व्यवस्था और अनुमति के इस तरह के कार्यक्रम से इतनी बड़ी दुर्घटना हुई.

अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट पर असर?

एक तरफ जहां अल्लू अर्जुन इस गंभीर कानूनी पचड़े में फंसे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं. अपकमिंग फिल्म 'राका': कानूनी दिक्कतों के बीच, अल्लू अर्जुन निर्देशक एटली की अगली बड़ी फिल्म 'राका' की तैयारियों में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर जैसे बड़े नाम भी शामिल होने की चर्चा है.

अगला लेख