Akshay Kumar लेकर आ रहे हैं 18वां अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट, कब और कहां होगा? नोट कर लीजिए डेट
अक्षय कुमार जल्द ही 18वां अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट लेकर आ रहे हैं. इसकी शुरुआत नवंबर में होगी. इस टूर्नामेंट में 5000 से अध्क खिलाड़ी भाग लेंगे. सभी एथलीटों के लिए भाग लेना, रहना और खाना-पीना फ्री है.
एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही 18वां अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट लेकर आ रहे हैं. इसका आयोजन गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में वीर सावरकर स्टेडियम अहमदाबाद में होगा. प्रोग्राम की डेट 15 नवंबर 2026 है. अक्षय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. इससे पहले इसका आयोजन सूरत में हुआ था.
अक्षय ने कहा, केम छो गुजरात म्हारे मित्रो मजा मा ने. मैं अक्षय कुमार लेकर आ रहा हूं 18वां अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट. इसमें भारत केस सभी राज्यों से कूडो खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे, साथ ही होंगे दमदार माश्ल आर्ट्स डिमोंसेट्रेशन हर साल की तरह, इंटरनेशनल लेवल की फाइट्स भी होंगी, जल्द ही मिलते हैं वीर सावरकर स्टेडियम अहमदाबाद में 15 नवंबर 2026.'
5,000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग
अक्षय कुमार और हंशी मेहुल वोरा द्वारा शुरू किए गए प्रमुख कुडो इवेंट में दुनिया भर के 5,000 से ज़्यादा खिलाड़ियों के साथ शामिल होंगे. सभी एथलीटों के लिए भाग लेना, रहना और खाना-पीना फ्री है. यह दुनिया का सबसे बड़ा कुडो टूर्नामेंट है, जहां हर साल दुनिया भर से 5000 से अधिक खिलाड़ी अपनी स्किल्स दिखाने, सीखने और कुडो की कला में आगे बढ़ने के लिए इकट्ठा होते हैं.अक्षय कुमार और हंशी मेहुल वोरा ने 2009 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत की थी. पार्टीसीपेट करने के लसिए फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध है.
तब से इसके 17 सफल एडिशन हो चुके हैं और यह दुनिया भर के कुडो एथलीट्स के लिए एक प्रमुख इवेंट बना हुआ है. इनका मकसद साफ है: हर लेवल के मार्शल आर्टिस्ट को प्रेरित करना, उन्हें सिखाना और सशक्त बनाना, साथ ही एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म तैयार करना जो कुडो और उसकी बदलाव लाने वाली ताकत का जश्न मनाए.
क्या है कुडो
कुडो, जूडो, आइकिडो और केंडो की तरह ही एक आधिकारिक जापानी सांस्कृतिक बुडो खेल है. कुडो और डाइडो जुकू के कॉपीराइट दुनिया भर में सुरक्षित हैं और सभी इंस्ट्रक्टर कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन (K.I.F.) से सर्टिफाइड हैं.50 से अधिक सदस्य देशों और 10 से अधिक राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटियों से मान्यता प्राप्त 'कुडो' (Kudo) है.
इसमें एक सुरक्षित और आधुनिक मार्शल आर्ट, जिसमें पारंपरिक और स्पोर्ट्स तकनीकें शामिल हैं.कराटे, जूडो, जूजुत्सु, मुए थाई और किकबॉक्सिंग का एक व्यावहारिक मेल सम्मान, अनुशासन और खुद को बेहतर बनाने के सिद्धांतों पर आधारि 'डाइडो जुकु' (Daido Juku) कुडो का मुख्यालय (Honbu) है. इसकी स्थापना 1981 में पूर्व क्योकुशिन कराटे चैंपियन ताकाशी अज़ुमा ने की थी, जिन्होंने कुडो को एक ज्यादा व्यापक मार्शल आर्ट सिस्टम के तौर पर विकसित किया था.




