Begin typing your search...

कैसे मिलता है कार के लिए VIP नंबर, लेने के लिए क्या करना होगा, जानें पूरा प्रोसेस

0001, 1111, 9999 या 1234 जैसे VIP नंबर पाने के लिए आप वाहन पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन करने के बाद आप नंबर देख सकते हैं.

car
X

कार के लिए VIP नंबर कैसे पाएं

( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 20 April 2026 2:25 PM IST

आज के समय में कार या बाइक के लिए VIP नंबर लेना एक खास पहचान और स्टेटस का हिस्सा बन गया है. 0001, 1111 या 9999 जैसे नंबर न सिर्फ देखने में अलग लगते हैं, बल्कि लोगों का ध्यान भी खींचते हैं. पहले ऐसे नंबर पाना मुश्किल माना जाता था, लेकिन अब सरकार ने पूरा प्रोसेस ऑनलाइन कर दिया है, जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से अपनी पसंद का नंबर चुन सकता है.

अब VIP नंबर लेने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर बैठे ही वाहन पोर्टल के जरिए अप्लाई किया जा सकता है. इसमें आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है, फिर उपलब्ध नंबर देखना, फीस जमा करना और जरूरत पड़ने पर ऑक्शन में भाग लेना होता है.

VIP नंबर क्या होता है?

VIP या फैंसी नंबर वह होता है, जो गाड़ी के नंबर प्लेट के आखिरी चार अंकों में खास पैटर्न में होता है. जैसे 0001, 1111, 7777, 1234 . ये नंबर सामान्य नंबरों की तरह रैंडम नहीं मिलते हैं. इन्हें सरकार द्वारा ऑक्शन (नीलामी) के जरिए दिया जाता है.

कहां से करें अप्लाई?

फैंसी नंबर लेने के लिए आपको Vahan Portal के फैंसी नंबर प्लेटफॉर्म पर जाना होगा.

  • सबसे पहले वेबसाइट https://fancy.parivahan.gov.in/ पर जाएं.
  • फिर आपको यहां रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • लॉगिन करने के बाद आप उपलब्ध नंबर देख सकते हैं.

कैसे चेक करें नंबर उपलब्ध है या नहीं?

नंबर लेने से पहले यह देखना जरूरी है कि वह नंबर उपलब्ध है या नहीं.

  • अपने राज्य और RTO का सेलेक्शन करें.
  • उपलब्ध नंबरों की लिस्ट देखें.
  • कुछ नंबर तुरंत मिल सकते हैं, कुछ ऑक्शन में जाते हैं.

VIP नंबर के लिए अप्लाई कैसे करें?

अगर आपको कोई नंबर पसंद आता है, तो यह स्टेप्स फॉलो करें-

  • रजिस्ट्रेशन फीस और बेस प्राइस (रिजर्व प्राइस) जमा करें.
  • इससे आपका नंबर अस्थायी रूप से ब्लॉक हो जाएगा.
  • अगर सिर्फ आपने ही उस नंबर के लिए अप्लाई किया है, तो वह सीधे मिल सकता है.
  • अगर कई लोग उसी नंबर को चाहते हैं, तो वह ऑक्शन में चला जाता है.

ई-ऑक्शन (बोली) कैसे होती है?

  • रजिस्ट्रेशन 3 दिन तक खुला रहता है.
  • उसके बाद 2 दिन तक ऑनलाइन बोली लगती है.
  • बोली एक तय रकम से बढ़ती जाती है.
  • लाइव अपडेट में आप देख सकते हैं कि सबसे ज्यादा बोली किसकी है.

रिजल्ट कैसे पता चलता है?

  • ऑक्शन खत्म होने वाले दिन ही रिजल्ट जारी होता है.
  • आपको SMS, ईमेल या पोर्टल पर जानकारी मिल जाती है.
  • जीतने के बाद बाकी पैसे जमा करने होते हैं.

VIP नंबर की कीमत कितनी होती है?

  • कीमत हर राज्य में अलग-अलग होती है.
  • कुछ नंबर हजारों में मिलते हैं, तो कुछ लाखों तक जा सकते हैं.
  • 0001 जैसे नंबर सबसे महंगे होते हैं.
  • फाइनल कीमत ऑक्शन पर निर्भर करती है.

नंबर मिलने के बाद क्या करें?

VIP नंबर मिलने के बाद भी आपको गाड़ी का सामान्य रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.

  • जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करें.
  • RTO में वेरिफिकेशन होगा.
  • इसके बाद आपकी गाड़ी पर वही VIP नंबर जारी कर दिया जाएगा.

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • समय पर भुगतान करना जरूरी है.
  • नियमों का पालन करें, नहीं तो नंबर कैंसिल हो सकता है.
  • एक बार लिया गया नंबर ट्रांसफर करने के नियम अलग होते हैं.


अगला लेख