Begin typing your search...

Sasta-Mehanga: Samsung Galaxy S26 Ultra मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, खरीदने से पहले जान लीजिए नई कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB+256GB मॉडल Amazon पर ₹1,17,000 में मिल रहा है, जो इसकी लॉन्च कीमत से ₹23,999 कम है. Indian Bank क्रेडिट कार्ड पर ₹1,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत का मौका है.

Samsung Galaxy S26 Ultra Price Cut: Get 12GB+256GB Model at ₹1.17 Lakh on Amazon
X

Samsung Galaxy S26 Ultra पर मिल रही भारी छूट

( Image Source:  File Photo )

Sasta-Mehanga : अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Samsung का Galaxy S26 Ultra 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. Amazon पर इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत में अच्छी कटौती देखने को मिल रही है. इसके साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी लिया जा सकता है.

Amazon पर कितने में मिल रहा Galaxy S26 Ultra?

  • Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB+256GB वेरिएंट Amazon पर ₹1,17,000 में लिस्टेड है.
  • इसके अलावा Indian Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, अधिकतम ₹1,000 तक, मिलने की जानकारी दी गई है.
  • इस बैंक ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹1,16,000 हो सकती है.
  • ध्यान रहे कि बैंक ऑफर और एक्सचेंज की शर्तें समय के साथ बदल सकती है.
  • फोन की शुरुआती लॉन्च कीमत ₹1,39,999 बताई गई थी. इस हिसाब से मौजूदा लिस्टेड कीमत लॉन्च प्राइस से करीब ₹23,999 कम है.
  • अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के जरिए कीमत को और कम किया जा सकता है.
  • हालांकि एक्सचेंज में मिलने वाली रकम फोन के मॉडल, कंडीशन और उपलब्ध ऑफर पर निर्भर करेगी.

Galaxy S26 Ultra में क्या मिलता है?

  • Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है. इसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. यानी स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूद रहने की उम्मीद है.
  • परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है.
  • सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है.
  • फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं.
  • कैमरा Galaxy S26 Ultra की सबसे बड़ी खूबियों में शामिल है. फोन के पीछे 200MP का प्राइमरी वाइड कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट और f/1.4 अपर्चर है.
  • इसके अलावा 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. साथ ही 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.


खरीदने से पहले ध्यान दें

₹1.17 लाख की कीमत अभी भी प्रीमियम सेगमेंट की है. इसलिए खरीदारी से पहले Amazon पर फाइनल सेलिंग प्राइस, बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और उपलब्ध स्टोरेज वेरिएंट जरूर चेक कर लें. ऑफर की कीमत और उपलब्धता किसी भी समय बदल सकती है.

टेक न्यूज़
अगला लेख