Begin typing your search...

Sasta Mehanga: Motorola Edge 70 Fusion हुआ सस्ता, खरीदने से पहले जान लीजिए नई कीमत और फीचर्स

Motorola Edge 70 Fusion पर फिलहाल 4,500 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है. फोन का 6GB+128GB वेरिएंट 30,999 रुपये में लिस्ट है और बैंक कैशबैक के बाद प्रभावी कीमत 29,449 रुपये तक आ जाती है.

Motorola Edge 70 Fusion
X

Motorola Edge 70 Fusion

( Image Source:  Motorola )

Sasta-Mehanga: Motorola Edge 70 Fusion की कीमत में हाल ही में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे फोन की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये हो गई थी. अब लिमिटेड समय के लिए फोन पर दोबारा डिस्काउंट मिल रहा है. Flipkart पर इसका बेस 6GB + 128GB वेरिएंट 30,999 रुपये में लिस्टेड है. यानी ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमत के बजाय फोन को उसकी पुरानी लॉन्च कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है.

इसके अलावा, Flipkart को-ब्रांडेड Axis या SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1,550 रुपये का कैशबैक मिलेगा, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 29,449 रुपये रह जाती है. यानी 4,500 रुपये की बचत होगी. इस फोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो No-Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है और बताया गया है कि यह ऑफर दूसरे RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स पर भी लागू है.

Motorola Edge 70 Fusion सिर्फ कीमत की वजह से ही चर्चा में नहीं है, बल्कि इसमें क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 7000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का Sony कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और कंपनी ने 3 साल के OS अपग्रेड्स और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है.

Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स

  • फोन में 6.78 इंच का 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और इसमें SGS Eye Protection, Smart Water Touch 3.0 और HDR10+ जैसे फीचर्स मिलते हैं.
  • डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5200 nits तक बताई गई है. स्क्रीन को MIL-810H मिलिट्री ग्रेड Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में इसकी मजबूती बढ़ जाती है.
  • परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ वेपर कूलिंग चेंबर मिलता है और मोटोरोला के मुताबिक, फोन पर BGMI को 120 fps तक चलाया जा सकता है.
  • सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है. Moto AI के साथ फोन में Copilot, Perplexity और Gemini का इंटीग्रेशन भी दिया गया है.
  • कैमरा सेटअप में 50MP का Sony-LYT 710 प्राइमरी सेंसर मिलता है, जो OIS सपोर्ट करता है. इसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, मैक्रो और डेप्थ सेंसर दिए गए हैं.
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. कंपनी के अनुसार, फोन के सभी कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं.
  • बैटरी की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion में 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. यह 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और बॉक्स में चार्जर मिलने की बात कही गई है.
  • कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 6.0, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प मिलते हैं. इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं.

फोन की मोटाई 7.99mm और वजन 193 ग्राम है. यानी बड़ी बैटरी और दमदार हार्डवेयर के बावजूद कंपनी ने फोन को अपेक्षाकृत पतला रखने की कोशिश की है.

टेक न्यूज़
अगला लेख