Begin typing your search...

iPhone 18 की कीमत भारत में 1.64 लाख से 3 लाख पार तक, अमेरिका समेत बाकी देशों में कितना महंगा और सस्ता, जानें डिटेल

Apple के नए iPhone 18 Pro की कीमत भारत में 1,64,900 रुपये से शुरू होती है. वहीं अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.14 लाख रुपये है. यानी भारत में यही फोन खरीदने के लिए करीब 50 हजार रुपये ज्यादा देने पड़ सकते हैं.

iPhone 18 की कीमत भारत में 1.64 लाख से 3 लाख पार तक, अमेरिका समेत बाकी देशों में कितना महंगा और सस्ता, जानें डिटेल
X

आई फ़ोन 18 प्रो की भारत में कीमत दूसरे देशों से कितनी ज्यादा

( Image Source:  instagram: @phoneholic_ )

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है और भारत में इनकी कीमत देखकर कई लोगों को झटका लग सकता है. iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि अमेरिका में यही फोन 1,199 डॉलर यानी करीब 1.14 लाख रुपये से शुरू होता है.

यानी एक ही iPhone के लिए भारतीय के लोगो को अमेरिका के मुकाबले काफी ज्यादा रकम चुकानी पड़ रही है. दूसरे देशों में भी इसकी कीमत अलग-अलग है, लेकिन शुरुआती कीमत के मामले में अमेरिका सबसे सस्ता बाजार नजर आता है. ऐसे में सवाल है कि भारत में iPhone 18 Pro इतना महंगा क्यों है?

क्या है भारत में iPhone 18 Pro कीमत?

भारत में iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है. वहीं 256GB स्टोरेज वाला iPhone 18 Pro Max 1,79,900 रुपये में मिलेगा. ज्यादा स्टोरेज लेने पर कीमत तेजी से बढ़ती है. 512GB iPhone 18 Pro की कीमत 1,89,900 रुपये और Pro Max की 2,04,900 रुपये है. 1TB मॉडल के लिए ग्राहकों को 2,39,900 रुपये और 2,54,900 रुपये खर्च करने होंगे. सबसे ज्यादा स्टोरेज वाले 2TB वेरिएंट की कीमत iPhone 18 Pro के लिए 3,14,900 रुपये और Pro Max के लिए 3,29,900 रुपये तक जाती है.

क्या अमेरिका में iPhone 18 Pro सस्ता है?

अगर भारत की कीमतों की तुलना अमेरिका से करें तो बड़ा अंतर नजर आता है. अमेरिका में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर यानी करीब 1.14 लाख रुपये के बराबर है. वहीं भारत में इसका शुरुआती मॉडल 1,64,900 रुपये का है. Pro Max की अमेरिकी कीमत 1,299 डॉलर यानी करीब 1.24 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि भारत में इसके लिए 1,79,900 रुपये देने होंगे. यानी शुरुआती कीमत के स्तर पर अमेरिका और भारत के बीच करीब 40 हजार रुपये का अंतर दिखाई देता है.

क्या भारत में महंगा पड़ेगा iPhone Duo?

Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भारत में 2,99,900 रुपये से शुरू होगा. अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर यानी करीब 1.90 लाख रुपये है. जर्मनी में यह करीब 2.55 लाख रुपये और ब्रिटेन में करीब 2.57 लाख रुपये के बराबर पड़ता है. चीन में iPhone Duo की शुरुआती कीमत लगभग 2.27 लाख रुपये, जापान में करीब 2.27 लाख रुपये और UAE में लगभग 2.20 लाख रुपये के बराबर है.

किस देश में सबसे सस्ता iPhone 18 Pro?

तुलना किए गए देशों में अमेरिका iPhone 18 Pro के लिए सबसे सस्ता बाजार नजर आता है. भारत में कीमत ज्यादा होने के पीछे टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी, स्थानीय लागत और दूसरे शुल्क जैसे कई कारण हो सकते हैं. ऐसे में भारतीय खरीदारों के लिए नए Pro मॉडल और खासकर फोल्डेबल iPhone Duo का प्रीमियम काफी बड़ा है. iPhone 18 Pro और Pro Max के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे.

अगला लेख