Begin typing your search...

भाभी डायन हैं... कितना डराता है Nayyi Navelli का टीजर, इतनी खतरनाक लगीं Yami Gautam, वीडियो

यामी गौतम की हॉरर मिस्ट्री फिल्म 'नय्यी नवेली' का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. टीजर में उनका रहस्यमयी किरदार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. खासतौर पर उनका डायलॉग, “2 डायन, 3 पिशाच और 4 भूत तो मैं सुबह नाश्ते में खा जाती हूं”, फिल्म के हॉरर और कॉमेडी का अंदाज साफ दिखाता है. अब फैंस रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. 'भाभी डायन है' डायलॉग की भी खूब चर्चा हो रही है.

भाभी डायन हैं... कितना डराता है Nayyi Navelli का टीजर, इतनी खतरनाक लगीं Yami Gautam, वीडियो
X

यामी गौतम की नई फिल्म 'नय्यी नवेली' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी यह फिल्म हॉरर, मिस्ट्री और कॉमेडी का मजेदार मिक्सचर नजर आ रही है. फिल्म में यामी एक नई दुल्हन मोहिनी का किरदार निभा रही हैं. टीजर में एक परिवार के बीच मोहिनी को लेकर चर्चा होती दिखाई देती है. इसी दौरान परिवार का एक सदस्य उस पर डायन होने का शक जताता है.

1 मिनट 31 सेकंड के टीजर की शुरुआत एक पारिवारिक बैठक से होती है. एक शख्स अपनी भाभी मोहिनी के बारे में परिवार वालों से बात करता है और अचानक कह देता है कि उसे लगता है कि मोहिनी डायन है. उसकी बात सुनकर परिवार के लोग नाराज हो जाते हैं और उसे डांटने के साथ थप्पड़ भी मारते हैं. हालांकि, इसके बाद कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जिससे लगता है कि मोहिनी के अंदर वाकई कोई अलौकिक शक्ति है.

हवा में उड़ती दिखीं यामी, डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच

टीजर में यामी का किरदार हवा में उड़ता नजर आता है. वह बेहद अलग अंदाज में कहती हैं कि वह नाश्ते में दो डायन, तीन पिशाच और चार भूत खाती हैं. इस सीन से फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का अंदाजा भी मिलता है. मोहिनी आखिर इंसान है या उसके अंदर कोई रहस्यमयी ताकत है, यह फिल्म की कहानी का सबसे बड़ा सवाल है. मेकर्स इसे 'तनु वेड्स मनु' के पागलपन और 'तुम्बाड' के रहस्य के मेल वाली फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर बता रहे हैं.

16 अक्टूबर को रिलीज होगी 'नय्यी नवेली'

'नय्यी नवेली' का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है. फिल्म को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है. इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है, जबकि फिल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है. यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी दौरान 'दृश्यम: द कंक्लूजन' और 'जेलर 2' जैसी फिल्मों से भी इसका मुकाबला होने की उम्मीद है.

अगला लेख