Begin typing your search...
Sasta-Mehanga: नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? Ai+ Nova 2 Ultra 5G पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Ai+ Nova 2 Ultra 5G फ्लिपकार्ट पर ₹18,999 में उपलब्ध है, जहां बैंक ऑफर के साथ इसकी प्रभावी कीमत ₹17,099 तक हो सकती है. फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 50MP OIS कैमरा और 6,000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं.
Ai+ Nova 2 Ultra 5G पर बड़ी बचत का मौका
Sasta-Mehanga: अगर आप नया Ai+ Nova 2 Ultra 5G खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर चल रहे ऑफर्स आपके लिए अच्छी बचत का मौका दे सकते हैं. यह स्मार्टफोन ₹18,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹1,900 तक की छूट मिल सकती है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर ₹17,099 रह जाती है.
इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹13,950 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी.
क्या हैं फीचर्स?
- फीचर्स की बात करें तो Ai+ Nova 2 Ultra 5G में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है.
- फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 8GB LPDDR4x रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है.
- यह Android 16 आधारित NxtQ OS पर चलता है.
- फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
- पावर बैकअप के लिए फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
- इसके अलावा, इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.




