RBI ने क्यों कैंसिल कर दिया Paytm Payments Bank का लाइसेंस? जानिए कस्टमर्स पर इसका क्या असर होगा
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द कर दिया है, जिससे बैंकिंग सेवाएं तुरंत बंद हो जाएंगी. RBI ने कहा कि बैंक का संचालन ग्राहकों के हित में नहीं था और नियमों का उल्लंघन किया गया. हालांकि, बैंक के पास ग्राहकों की जमा राशि लौटाने के लिए पर्याप्त फंड मौजूद है.
RBI ने Paytm Payments Bank का Licence किया निरस्त
देश की फिनटेक इंडस्ट्री को बड़ा झटका देते हुए Reserve Bank of India (RBI) ने Paytm Payments Bank Limited का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है. यह फैसला 24 अप्रैल को कारोबार बंद होने के साथ ही प्रभावी हो गया.
RBI के इस आदेश के बाद अब Paytm Payments Bank किसी भी तरह का बैंकिंग काम, जैसे- जमा लेना, ट्रांजैक्शन प्रोसेस करना या अन्य बैंकिंग सेवाएं देना, तुरंत बंद कर देगा. केंद्रीय बैंक ने साफ कहा है कि बैंक का संचालन ग्राहकों और सार्वजनिक हित के खिलाफ तरीके से किया जा रहा था. इसलिए यह सख्त कदम उठाना पड़ा.
RBI ने क्या?
RBI ने यह भी जानकारी दी है कि वह बैंक को बंद (winding up) करने के लिए हाई कोर्ट में आवेदन करेगा. हालांकि, राहत की बात यह है कि बैंक के पास इतनी लिक्विडिटी मौजूद है कि वह अपने सभी ग्राहकों की जमा राशि वापस कर सके.
RBI ने कैसे Paytm Payments Bank पर कसा शिकंजा?
दरअसल, Paytm Payments Bank लंबे समय से RBI की निगरानी में था. पहले मार्च 2022 में नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगाई गई थी. इसके बाद जनवरी और फरवरी 2024 में बैंक पर और सख्त प्रतिबंध लगाए गए, जिनमें खातों में नए पैसे जमा करने या टॉप-अप की अनुमति भी रोक दी गई थी.
RBI के मुताबिक, बैंक ने लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया और बैंक का प्रबंधन भी डिपॉजिटर्स के हित में नहीं था. यही वजह रही कि अंततः लाइसेंस रद्द करने जैसा बड़ा फैसला लिया गया. यह कदम Paytm की पैरेंट कंपनी और RBI के बीच लंबे समय से चल रहे टकराव का नतीजा माना जा रहा है.




