Begin typing your search...

Benjamin Netanyahu किस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे? इजरायल के PM ने वीडियो जारी कर खुद दी जानकारी

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को शुरुआती स्टेज का प्रोस्टेट कैंसर था, जिसका इलाज सफलतापूर्वक किया गया. यह जानकारी उन्होंने दो महीने बाद सार्वजनिक की, ताकि युद्ध के दौरान गलत प्रचार से बचा जा सके. डॉक्टरों के मुताबिक, अब उनकी सेहत सामान्य है और कैंसर खत्म हो चुका है.

Benjamin Netanyahu किस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे? इजरायल के PM ने वीडियो जारी कर खुद दी जानकारी
X

इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने खुलासा किया है कि उन्हें शुरुआती चरण (early-stage) का प्रोस्टेट कैंसर था, जिसका इलाज करा लिया गया है. यह जानकारी उनकी वार्षिक मेडिकल रिपोर्ट में सामने आई, जिसे शुक्रवार को सार्वजनिक किया गया.

नेतन्याहू ने बताया कि यह ट्यूमर एक रूटीन हेल्थ चेकअप के दौरान सामने आया था. डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज कर दिया. उन्होंने कहा कि इस जानकारी को उन्होंने जानबूझकर करीब दो महीने तक सार्वजनिक नहीं किया, ताकि ईरान के साथ चल रहे तनाव और युद्ध के दौरान इसका गलत इस्तेमाल न हो सके.

कैसे ट्यूमर का पता चला?

76 वर्षीय नेता ने बताया कि 2024 में उनकी प्रोस्टेट से जुड़ी एक सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वे नियमित मेडिकल जांच कराते रहे. इसी जांच के दौरान यह छोटा ट्यूमर पकड़ में आया. मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, उनका इलाज रेडिएशन थेरेपी के जरिए किया गया. अब उनकी सेहत सामान्य बताई जा रही है. Aharon Popovtser, जो Hadassah Hospital के ऑन्कोलॉजी यूनिट के डायरेक्टर हैं, ने कहा कि कैंसर शुरुआती स्टेज में था. जांच के आधार पर अब बीमारी खत्म हो चुकी है.

हाल के महीनों में नेतन्याहू की सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही थीं, खासकर जब सोशल मीडिया और कुछ प्लेटफॉर्म्स पर उनकी मौत से जुड़े फर्जी और AI-जनरेटेड दावे वायरल हुए थे. इन अफवाहों को खारिज करने के लिए नेतन्याहू ने मार्च में एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वे यरुशलम के एक कैफे में नजर आए थे. इजरायल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू की सेहत को लेकर यह खुलासा ऐसे समय में सामने आया है, जब देश क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है.

अगला लेख