IRCTC के नई टिकट बुकिंग वेबसाइट लॉन्च, क्या-क्या बदला, 4 बड़े सुधार क्या, FAQ में जानें सब
भारतीय रेलवे ने अपनी नई टिकट बुकिंग वेबसाइट को लॉन्च कर दिया है. नई वेबसाइट के साथ रेलवे ने सिर्फ डिजाइन ही नहीं बदला है, बल्कि बैकएंड सिस्टम को भी आधुनिक तकनीक के अनुरूप अपग्रेड किया जा रहा है.
IRCTC New Website
भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग को और अधिक आसान, तेज और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिसे यात्रियों के बेहतर अनुभव और तेज टिकट बुकिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
नई वेबसाइट के साथ रेलवे ने सिर्फ डिजाइन ही नहीं बदला है, बल्कि बैकएंड सिस्टम को भी आधुनिक तकनीक के अनुरूप अपग्रेड किया जा रहा है. फिलहाल यह पोर्टल बीटा वर्जन में उपलब्ध है, ताकि यात्रियों से सुझाव और प्रतिक्रिया लेकर अंतिम संस्करण को और बेहतर बनाया जा सके.
IRCTC की नई वेबसाइट से जुड़े हर सवाल का जवाब
IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा संस्करण 15 जुलाई 2026 को रात 9 बजे लॉन्च किया गया. इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी लॉन्चिंग की समय-सीमा की जानकारी दी थी.
रेलवे का उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले से अधिक तेज, सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाना है. प्रतिदिन लाखों यात्री इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं, इसलिए बढ़ते ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संभालने के लिए तकनीकी सुधार किए गए हैं.
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार प्रमुख नए फीचर जोड़े हैं. जिसमें स्मार्ट कैप्चा, बेहतर सीट उपलब्धता, फास्ट चेकआउट और आसान रिपीट बुकिंग शामिल है.
यात्री नई बीटा वेबसाइट का उपयोग सीधे https://www.irctc.co.in/eticket/ पर जाकर कर सकते हैं. इसके अलावा, मौजूदा IRCTC होमपेज पर भी नई वेबसाइट का सीधा लिंक उपलब्ध कराया गया है.
बीटा वर्जन का उद्देश्य यात्रियों से वास्तविक अनुभव और सुझाव प्राप्त करना है. रेलवे इन प्रतिक्रियाओं के आधार पर वेबसाइट में आवश्यक सुधार करेगा, ताकि अंतिम संस्करण अधिक स्थिर और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया जा सके.
नहीं यह बदलाव केवल वेबसाइट के इंटरफेस तक सीमित नहीं है. भारतीय रेलवे अपने बैकएंड सिस्टम और यात्री आरक्षण प्रणाली (Passenger Reservation System) को भी आधुनिक तकनीक के अनुरूप अपग्रेड कर रहा है.
रेलवे के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि टिकट बुकिंग सेवा को बिना रोके पूरे सिस्टम को अपग्रेड किया जाए. इस दौरान ऑनलाइन बुकिंग सेवा लगातार चालू रखी गई, जबकि तकनीकी बदलाव समानांतर रूप से किए जाते रहे.
रेलवे के अनुसार, नया यात्री आरक्षण इंजन भी जल्द लॉन्च किया जाएगा. इसके शुरू होने के बाद नई वेबसाइट और बैकएंड सिस्टम पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे.
फिलहाल नहीं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बीटा वर्जन के दौरान पुराना पोर्टल भी सामान्य रूप से चलता रहेगा. अंतिम परीक्षण और सुधार पूरे होने के बाद नया पोर्टल सभी उपयोगकर्ताओं के लिए पूरी तरह उपलब्ध कराया जाएगा.
IRCTC की वेबसाइट वर्ष 2002 में शुरू हुई थी। उस समय उपयोगकर्ताओं की संख्या सीमित थी, लेकिन अब इसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 14.5 लाख ट्रेन टिकट बुक किए जाते हैं. लगातार बढ़ते ट्रैफिक और आधुनिक तकनीकी जरूरतों को देखते हुए वेबसाइट और आरक्षण प्रणाली को अपग्रेड करना आवश्यक हो गया था.




