Begin typing your search...

IndiGo के नए CEO Willie Walsh के जीवन से सीखें ये 5 बातें, सफलता चूमेगी कदम!

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइनों में से एक इंडिगो ने अपने नए CEO की नियुक्ति का एलान किया है. कंपनी ने पूर्व ब्रिटिश एयरवेज प्रमुख विलियम वॉल्श को यह जिम्मेदारी सौंपी है.

IndiGo CEO new CEO Willie Walsh
X

IndiGo के नए CEO Willie Walsh

( Image Source:  X/ @nabilajamal_,@KaptainPetrovs )

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइनों में से एक इंडिगो ने अपने नए CEO की नियुक्ति का एलान किया है. कंपनी ने पूर्व ब्रिटिश एयरवेज प्रमुख विलियम वॉल्श को यह जिम्मेदारी सौंपी है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब एयरलाइन हाल ही में एक बड़े परिचालन संकट से गुजरी थी और इसके बाद तत्कालीन सीईओ पीटर एल्बर्स ने इस्तीफा दे दिया था. अब कंपनी नए नेतृत्व के साथ अपनी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

कब तक संभालेंगे कमान?

इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा "इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) के बोर्ड ने आज विलियम वॉल्श को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की है. यह नियुक्ति नियामकीय स्वीकृतियों के अधीन है. वॉल्श का आईएटीए में कार्यकाल 31 जुलाई, 2026 को समाप्त हो रहा है और उनसे 3 अगस्त, 2026 तक कार्यभार संभालने की उम्मीद है."

क्या बोले विलियम वॉल्श?

इंडिगो का सीईओ बनाए जाने पर विलियम वॉल्श ने कहा "इंडिगो का नेतृत्व करने का अवसर पाकर मैं बेहद खुश हूं. एयरलाइन की नींव मजबूत है, इसका दृष्टिकोण प्रभावशाली है और इसकी प्रतिष्ठा बेमिसाल है. मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात इसके कर्मचारी, उनका जुनून, व्यावसायिकता और प्रतिबद्धता है. विमानन क्षेत्र तेजी से बदल रहा है और इंडिगो इस बदलाव में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है. मैं संगठन भर में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उत्कृष्टता, नवाचार, सहयोग और सभी हितधारकों के लिए स्थायी मूल्य की संस्कृति का निर्माण करने के लिए उत्सुक हूं.”

कैसा रहा वॉल्श का करियर?

विलियम वॉल्श जिन्हें विली वॉल्श के नाम से भी जाना जाता है, विमानन क्षेत्र में 40 सालों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने 1979 में एयरो लिंगस में कैडेट पायलट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और बाद में 2001 से 2005 तक इसके CEO रहे. इसके बाद उन्होंने 2005 से 2011 तक ब्रिटिश एयरवेज का नेतृत्व किया और वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान कंपनी को संभाला.

वॉल्श इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप के संस्थापक CEO भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने 2011 से 2020 तक सेवाएं दीं. अप्रैल 2021 से वह इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के महानिदेशक हैं और वैश्विक विमानन उद्योग का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं.

वॉल्श से क्या सीखने की जरूरत?

1.ग्राउंड लेवल से शुरू करके, कैसे टॉप तक पहुंचे?

2. क्राइसिस में असली लीडरशिप दिखाना

3. लागत पर नियंत्रण और कठिन फैसले लेना

4. ट्रांसफॉर्मेशन माइंडसेट और अनुशासित परफॉर्मेंस

5. स्ट्रांग ओपिनियन और सटीक बातचीत

अगला लेख