फिलीपींस की कंटेंट क्रिएटर Zyan Cabrera का प्राइवेट वीडियो लीक! क्या है सच्चाई? सोशल पर मचा हल्ला

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिलीपींस की डिजिटल क्रिएटर Zyan Cabrera का कोई निजी वीडियो लीक हो गया है.;

Zyan Cabrera Private Video

(Image Source:  X/ @JasmineJi3880 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 12 Feb 2026 5:00 PM IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों 'Pinay Gold Medalist Viral Video' और 'Zyan Cabrera Private Video' जैसे कीवर्ड तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं. फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और एक्स पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि फिलीपींस की डिजिटल क्रिएटर जियान कैब्रेरा का कोई निजी वीडियो लीक हो गया है. इन पोस्ट्स ने इंटरनेट पर हलचल जरूर मचा दी है, लेकिन इन दावों की सच्चाई क्या है?

हालांकि अभी तक इस इस कथित वीडियो लीक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई सारें क्लिप पिछल कई दिनों से वायरल हो रहे हैं. अलग-अलग अकाउंट से इन वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

कौन हैं जियान कैब्रेरा?

जियान कैब्रेरा फिलीपींस की एक लोकप्रिय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर Jeriel Cry4zee नाम से भी पहचाना जाता है. वह डांस वीडियो, इमोशनल शॉर्ट क्लिप्स और AI एडिटिंग से तैयार किए गए क्रिएटिव वीडियो बनाती हैं. कुछ वायरल पोस्ट्स में उन्हें ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बताया जा रहा है, लेकिन इस दावे का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है. जानकारी के अनुसार उनका खेल या ओलंपिक से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है.

क्या सच में लीक हुआ कोई प्राइवेट वीडियो?

अब तक किसी भी विश्वसनीय मीडिया हाउस या आधिकारिक स्रोत ने यह पुष्टि नहीं की है कि जियान कैब्रेरा का कोई निजी वीडियो लीक हुआ है. इंटरनेट पर सामने आ रही अधिकतर पोस्ट्स सनसनी फैलाने और क्लिक बटोरने के लक्ष्य से बनाई गई प्रतीत होती हैं. बता दें, बिना किसी ठोस सबूत के इस तरह की अफवाहें तेजी से फैल जाती हैं, जिससे संबंधित व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंच सकता है.

सोशल मीडिया पर सतर्कता क्यों जरूरी?

डिजिटल युग में जानकारी की रफ्तार तेज है, लेकिन हर वायरल कंटेंट सच नहीं होता. जियान कैब्रेरा से जुड़े कथित वीडियो का फिलहाल कोई पुख्ता सबूत नहीं है. ऐसे मामलों में सबसे अहम है सावधानी. अफवाहों को बढ़ावा देने से पहले यह समझना जरूरी है कि इससे किसी की निजता पर गंभीर असर पड़ सकता है.

Similar News