क्या 13वें दिन होगी युद्ध की तेरहवीं? ट्रंप ने बता दिया ईरान जंग का End Game, मिलिए Middle East में तबाही मचाने वाले 13 हथियारों से
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के 13वें दिन हालात बेहद गंभीर हो गए हैं. Donald Trump ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान अपने लक्ष्य के करीब पहुंच चुका है और जंग जल्द खत्म हो सकती है. इस संघर्ष में ड्रोन, हाइपरसोनिक मिसाइल और स्टील्थ बॉम्बर जैसे 13 घातक हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है, जिनसे पूरे मिडिल ईस्ट में भारी तबाही मची है.
28 फरवरी से शुरू जंग आज 12 मार्च तक को 13वें दिन तक पहुंच चुका है और इस जंग में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं हर दिन किसी न किसी देश पर हमले का दावा और हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद इस कड़ी में ट्रंप ने अब दावा कि जब चाहूं तक जंग समाप्त कर सकता है ईरान में अब निशाने पर कुछ बचा नहीं है.
Donald Trump के एक बयान ने मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को लेकर नई बहस छेड़ दी है. अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुआ सैन्य टकराव अब पूरे पश्चिम एशिया को अपनी चपेट में ले चुका है. युद्ध के 13वें दिन तक हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि कई देशों में मौतों का आंकड़ा हजारों तक पहुंच गया है. अमेरिकी हमलों और इजराइल की सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान के कई सैन्य ठिकाने, मिसाइल लॉन्च साइट और रणनीतिक ढांचे तबाह हो चुके हैं. ट्रंप का दावा है कि ईरान में 'निशाना बनाने के लिए अब लगभग कुछ भी नहीं बचा', इसलिए जंग जल्द खत्म हो सकती है.
हालांकि जमीनी हालात ट्रंप के दावे से अलग तस्वीर दिखा रहे हैं. तेहरान से लेकर लेबनान और खाड़ी क्षेत्र तक मिसाइल और ड्रोन हमलों का सिलसिला जारी है. ऊर्जा ठिकानों, बंदरगाहों और सैन्य अड्डों पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है. इस जंग का असर केवल युद्ध क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वैश्विक तेल बाजार, समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर भी दिखाई दे रहा है.
सबसे डराने वाली बात यह है कि इस संघर्ष में आम नागरिक, बच्चे, सैनिक और व्यापारी जहाजों के कर्मचारी तक जान गंवा रहे हैं. आइए देखते हैं कि जंग के सिर्फ 13 दिनों में किस देश में कितनी तबाही हुई और मौतों का आंकड़ा कहां तक पहुंच गया?
13 दिन की जंग में किस देश में कितनी मौतें?
1. ईरान
1200 से ज्यादा लोगों की मौत
करीब 200 महिलाएं और 200 से ज्यादा बच्चे शामिल
10,000 से अधिक लोग घायल
अलग-अलग संगठनों के मुताबिक मौतों का आंकड़ा 1700 तक भी पहुंच सकता है
2. इजराइल
कुल 13 लोगों की मौत
बेइत शेमेश पर मिसाइल हमले में 9 लोग मारे गए
दक्षिणी लेबनान में 2 सैनिकों की भी मौत
3. लेबनान
486 से ज्यादा लोग मारे गए
1,300 से अधिक घायल
मृतकों में 80 से ज्यादा बच्चे और 40 से अधिक महिलाएं शामिल
4. खाड़ी क्षेत्र (कुवैत, UAE, सऊदी, बहरीन, ओमान)
कुल 23 मौतें
इनमें 7 अमेरिकी सैनिक शामिल
कई नागरिक और सुरक्षा बल के सदस्य भी मारे गए
5. इराक
ईरान समर्थक लड़ाकों के 16 सदस्य मारे गए
एरबिल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले में एक गार्ड की मौत
6. जॉर्डन
मिसाइल और ड्रोन के मलबे से 14 लोग घायल
अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं
मिलिए Middle East में तबाही मचाने वाले इन 13 हथियारों से
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग अब सिर्फ मिसाइलों और बमों की लड़ाई नहीं रह गई है, बल्कि यह दुनिया की सबसे घातक सैन्य तकनीकों का मैदान बन चुकी है. ईरान, इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चल रहे टकराव में ऐसे अत्याधुनिक हथियार इस्तेमाल हो रहे हैं जो कुछ ही मिनटों में पूरे सैन्य ठिकाने तबाह कर सकते हैं. ड्रोन स्वार्म से लेकर हाइपरसोनिक मिसाइल और स्टील्थ बॉम्बर तक, इस युद्ध ने आधुनिक युद्ध तकनीक की असली ताकत दुनिया को दिखा दी है.
इन हथियारों की खासियत सिर्फ उनकी मारक क्षमता ही नहीं, बल्कि उनकी रणनीतिक भूमिका भी है. कुछ हथियार दुश्मन की एयर डिफेंस प्रणाली को थका देने के लिए बनाए गए हैं, तो कुछ भूमिगत बंकरों को नष्ट करने में सक्षम हैं. कई हथियार ऐसे हैं जो रडार से बचकर हजारों किलोमीटर दूर लक्ष्य को सटीकता से निशाना बना सकते हैं. आइए जानते हैं मिडिल ईस्ट की इस जंग में तबाही मचाने वाले 13 सबसे खतरनाक हथियारों के बारे में.
1. Shahed-136 और Shahed-131 ड्रोन क्या हैं और क्यों खतरनाक माने जाते हैं?
Shahed‑136 और Shahed‑131 को 'कामीकाज़े ड्रोन' भी कहा जाता है. ये कम लागत वाले लोइटरिंग म्यूनिशन हैं जिन्हें झुंड (swarm tactics) में भेजा जाता है. ये ड्रोन धीमी और नीची उड़ान भरते हैं ताकि दुश्मन के महंगे एयर डिफेंस सिस्टम को भ्रमित और आर्थिक रूप से कमजोर किया जा सके.
2. Shahab-3 मिसाइल क्या है और इसकी मारक क्षमता कितनी है?
Shahab‑3 ईरान की मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज लगभग 2000 किलोमीटर है.
यह ईरान की लंबी दूरी की हमलावर क्षमता की रीढ़ मानी जाती है और पूरे मिडिल ईस्ट में रणनीतिक लक्ष्य भेद सकती है.
3. Fattah हाइपरसोनिक मिसाइल क्यों चर्चा में है?
Fattah missile को ईरान ने अगली पीढ़ी का हाइपरसोनिक हथियार बताया है.
यह लगभग Mach 15 की गति से उड़ सकता है और 1400 किलोमीटर दूर तक लक्ष्य भेद सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी maneuverability है, जिससे यह पारंपरिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा दे सकता है.
4. Khorramshahr मिसाइल कितनी विनाशकारी है?
Khorramshahr missile को अत्यधिक विनाशकारी बैलिस्टिक मिसाइल माना जाता है.
इसे हालिया हमलों में सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया है.
5. Bavar-373 एयर डिफेंस सिस्टम क्या है?
Bavar‑373 लंबी दूरी की एयर डिफेंस प्रणाली है.
यह विमान और बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने में सक्षम है और इसे रूस के S-300 जैसे सिस्टम के बराबर माना जाता है.
6. Sevom-e-Khordad सिस्टम किस काम आता है?
Sevom‑e‑Khordad एक मोबाइल एयर डिफेंस सिस्टम है जो विमान और क्रूज मिसाइलों को निशाना बना सकता है.
इसकी खासियत यह है कि यह तेजी से स्थान बदल सकता है जिससे दुश्मन के हमले से बचाव आसान हो जाता है.
7. Tor-M1 एयर डिफेंस सिस्टम कितना प्रभावी है?
Tor‑M1 कम दूरी की एयर डिफेंस प्रणाली है.
इसे ड्रोन, लो-फ्लाइंग क्रूज मिसाइल और सटीक निर्देशित हथियारों को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
8. Majid और Azarakhsh सिस्टम क्या करते हैं?
Majid air defence system और Azarakhsh air defence system को खास तौर पर ड्रोन और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले खतरों से निपटने के लिए बनाया गया है.
इनका उपयोग महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए किया जाता है.
9. Paveh क्रूज मिसाइल कितनी दूर तक हमला कर सकती है?
Paveh cruise missile की रेंज लगभग 1650 किलोमीटर बताई जाती है.
यह उड़ान के दौरान अपना रास्ता बदल सकती है, जिससे इसे रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है.
10. Sejjil और Emad मिसाइलें क्यों अहम हैं?
Sejjil missile एक सॉलिड फ्यूल बैलिस्टिक मिसाइल है जिसे जल्दी लॉन्च किया जा सकता है.
वहीं Emad missile ईरान की पहली सटीक निर्देशित लंबी दूरी की मिसाइल है.
11. B-2 Spirit स्टील्थ बॉम्बर कितना खतरनाक है?
B‑2 Spirit दुनिया के सबसे उन्नत स्टील्थ बॉम्बर्स में से एक है.
इसका “bat-wing” डिजाइन इसे रडार से लगभग अदृश्य बना देता है और यह भारी सुरक्षा वाले क्षेत्रों में भी घुसकर हमला कर सकता है.
12. GBU-57 MOP बंकर बस्टर बम क्या है?
GBU‑57 Massive Ordnance Penetrator 30,000 पाउंड वजनी बम है.
इसे खास तौर पर गहरे भूमिगत परमाणु ठिकानों को नष्ट करने के लिए बनाया गया है.
13. Iron Dome और Arrow सिस्टम कैसे करते हैं रक्षा?
Iron Dome इजराइल का प्रसिद्ध शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है जो रॉकेट और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर देता है.
वहीं Arrow missile defence system लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए बनाया गया है.