पाकिस्तान के स्वात में आतंकी हमला, पुलिस स्टेशन के गेट पर हमलावर ने खुद को उड़ाया; 14 लोगों की मौत-20 घायल
पाकिस्तान के स्वात जिले में कबाल पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती धमाके में कम से कम 14लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए. हमले के समय पास में आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन भी चल रहा था.
पाकिस्तान के स्वात में धमाके में 7 लोगों की मौत
(Image Source: ChatGPT )Pakistan Swat Terror Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला हुआ. धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई.
मिवी जानकारी के मुताबिक, हमला कबाल पुलिस स्टेशन के प्रवेश द्वार के बाहर हुआ. स्वात के जिला पुलिस अधिकारी उमर खान ने Dawn News को बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस स्टेशन के गेट पर पहुंचा था. अधिकारियों ने उसे रोककर तलाशी लेने की कोशिश की, इसी दौरान उसने विस्फोटक से खुद को उड़ा लिया.
कब हुआ धमाका?
धमाका ऐसे समय हुआ जब पुलिस स्टेशन के पास स्थित कबाल चौक पर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे थे. यह प्रदर्शन स्वात घाटी में हाल के दिनों में बढ़ती आतंकवादी घटनाओं के विरोध में किया जा रहा था. धमाके की आवाज सुनते ही प्रदर्शनकारियों में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया.
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया
हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी. घायलों को इलाज के लिए सैदू शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है,
किसने किया हमला?
फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमलावर कौन था और उसके पीछे किस संगठन या नेटवर्क का हाथ था. घटना ने स्वात घाटी में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.