136 करोड़ का इनामी, प्राइवेट जेट से लेकर आर्मी तक- EL Mencho का एंपायर कितना बड़ा? इन ड्रग लॉर्ड के सामने ये भी कुछ नहीं

EL Mencho की मौत के बाद मेक्सिको में हिंसा भड़क उठी. 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा निजी संपत्ति और 50 अरब डॉलर के CJNG साम्राज्य ने उसे दुनिया के सबसे ताकतवर अपराधियों में खड़ा कर दिया था. आइए जानते हैं उन सभी के एंपायर के बारे में

By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 23 Feb 2026 6:55 PM IST

दिन रविवार, तारीख 22 फरवरी 2025, मेक्सिको का जलिस्‍को राज्‍य. अमेरिकी सेना की तरफ से मेक्सिको की सेना को एक खुफिया जानकारी मिलती है, जिसके बाद शुरू होता है एक सीक्रेट ऑपरेशन. इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों और एक ड्रग कार्टेल के सदस्‍यों के बीच गोली बारी होती है. इस मुठभेड़ में इस ड्रग कार्टेल का सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वांटेस घायल हो जाता है, जिसकी अस्‍पताल ले जाते वक्‍त मौत हो जाती है. अब आप सोचेंगे कि कोई ड्रग्‍स का धंधा करने वाली गैंग का सरगना ही तो मारा गया है, इसमें कौन सी बड़ी बात है.

तो जान लीजिए कि वो कोई मामूली सरगना नहीं था, उसे जुर्म की दुनिया में 'एल मेंचो' के नाम से जाना जाता था, जिसके मारे जाने के बाद से मेक्सिको का जलिस्‍को राज्‍य सुलग रहा है. उसके मरने के बाद सड़कों पर आगजनी हुई, खुलेआम गोलियां चलीं और आम लोगों में दहशत फैल गई. आइए जानें कि एल मेंचो कौन था और वह 136 करोड़ रुपये का इनामी कैसे बन गया?

'EL Mencho' के पूरा नाम Nemecio Oseguera Cervantes है, जिसे मेक्सिको के शक्तिशाली ड्रग कार्टेल Cártel Jalisco Nueva Generación (CJNG) का प्रमुख माना जाता है. बात करें उसकी संपत्ति की तो कार्टेल की वित्तीय जानकारी सार्वजनिक रूप से ऑडिटेड नहीं होती और जानबूझकर गोपनीय रखी जाती है. हालांकि, अमेरिकी और मैक्सिकन खुफिया एजेंसियों के आकलन कई वर्षों से लगभग एक जैसे रहे हैं. पूर्व DEA अधिकारी काइल मोरी के अनुसार, एल मेनचो की व्यक्तिगत संपत्ति कम से कम 500 मिलियन डॉलर आंकी गई थी और यह 1 अरब डॉलर से अधिक भी हो सकती थी.

यह संपत्ति सीधे उसके नाम पर कम और परोक्ष रूप से अधिक मानी जाती है. इसमें शामिल बताए जाते हैं:

  • बड़े फार्महाउस और रैंच
  • लग्जरी प्रॉपर्टी
  • निजी विमान
  • रेसहॉर्स
  • क्रिप्टो होल्डिंग्स
  • रेस्टोरेंट, निर्माण कंपनियां, एवोकाडो पैकिंग प्लांट जैसे वैध दिखने वाले कारोबार
  • नकदी और सोने का भंडार

बताया जाता है कि काफी संपत्ति परिवार के सदस्यों और शेल कंपनियों के नाम पर रखी गई थी.

CJNG का साम्राज्य कितना बड़ा?

खुफिया अनुमानों के अनुसार, CJNG हर साल अरबों डॉलर (double-digit billions) का अवैध कारोबार करता था.

संरक्षित (conservative) अनुमान के अनुसार:

  • कोकीन से लगभग 8 अरब डॉलर सालाना
  • मेथामफेटामाइन से लगभग 4.6 अरब डॉलर
  • फेंटानिल व्यापार में भी प्रमुख हिस्सेदारी (कम लागत, बेहद ऊंचा मुनाफा)
  • कुछ मैक्सिकन सरकारी आकलनों में CJNG की कुल परिसंपत्तियां लगभग 50 अरब डॉलर तक आंकी गई हैं, हालांकि ये आंकड़े आधिकारिक रूप से सत्यापित नहीं हैं.

EL mencho पास कौन-कौन से हथियार थे?

कार्टेल नेटवर्क के पास भारी मात्रा में हथियार है. विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्टों में उल्लेख है कि CJNG के पास शामिल रहे:

असॉल्ट राइफलें (जैसे AR-15 और AK-47 प्रकार)

  • 50 कैलिबर स्नाइपर राइफलें
  • ग्रेनेड लांचर
  • बख्तरबंद (armored) वाहन
  • ड्रोन का उपयोग (कुछ मामलों में विस्फोटक ले जाने के लिए)
  • ये हथियार आमतौर पर अवैध तस्करी और काले बाजार से प्राप्त किए जाते थे.

ये हैं वो 6 ड्रग लॉर्ड जिनके सामने El Mencho भी कुछ नहीं

1. Pablo Escobar हजारों को मौत की नींद सुलाने वाला

अगर 20वीं सदी के सबसे कुख्यात अपराधियों की बात हो, तो पाब्लो एस्कोबार का नाम सबसे ऊपर आता है. वह सिर्फ एक ड्रग तस्कर नहीं था, बल्कि एक ऐसा शख्स था जिसने पूरे देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को हिला कर रख दिया. एस्कोबार कोलंबिया के मेडेलिन कार्टेल का सरगना था. 1980–90 के दशक में उसका नेटवर्क अमेरिका और यूरोप तक फैला हुआ था.

Pablo Escobar के खिलाफ आरोप की बात करें तो- हजारों हत्याओं का आदेश, जजों, पत्रकारों और पुलिस अधिकारियों की हत्या, विमान बम धमाका (1989). सरकारी अधिकारियों को खुलेआम रिश्वत या धमकी. उस दौर में कोलंबिया में एक कहावत चलती थी.'Plata o Plomo'- यानी 'पैसा लो या गोली खाओ.'

कितना अमीर था?

फोर्ब्स मैगज़ीन ने 7 साल तक उसे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में रखा था. अनुमानित संपत्ति: 25 से 30 अरब डॉलर (1990 के दशक के हिसाब से) हर हफ्ते करोड़ों डॉलर की कमाई. इतनी नकदी कि हर साल लाखों डॉलर सिर्फ रबर बैंड खरीदने में खर्च होते थे. जमीन में दफन अरबों डॉलर (जिसमें से काफी सड़ गए या कभी मिले ही नहीं)

कितने हथियार और कितनी ताकत?

एस्कोबार के कार्टेल के पास भारी हथियारों का जखीरा था.

AK-47 और अन्य असॉल्ट राइफलें

  • मशीन गन
  • विस्फोटक
  • बख्तरबंद वाहन
  • निजी जेट और हेलीकॉप्टर

उसने अपने लिए निजी सेना जैसी संरचना बना रखी थी. हजारों हथियारबंद गुर्गे उसके इशारे पर काम करते थे.

Pablo Escobar कितना खूंखार था?

अंदाजन 4,000 से ज्यादा लोगों की मौत उसके नेटवर्क से जोड़ी जाती है. उसने कोलंबिया की सुप्रीम कोर्ट पर हमला करवाया, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की हत्या करवाई और पूरे देश में दहशत फैला दी. हालांकि, उसने गरीब इलाकों में घर और फुटबॉल मैदान बनवाकर “रॉबिन हुड” जैसी छवि बनाने की कोशिश भी की. लेकिन इससे उसकी हिंसा और अपराध कम नहीं हो जाते. 1993 में कोलंबियाई सुरक्षा बलों ने मेडेलिन में उसे मार गिराया. उसकी मौत के बाद भी ड्रग कार्टेल खत्म नहीं हुए, लेकिन उसका साम्राज्य टूट गया.

2. Amado Carrillo Fuentes के कुख्यात किस्से

ड्रग तस्करी की दुनिया में अगर 'शांत लेकिन बेहद खतरनाक' नाम लिया जाए, तो अमाडो कर्रियो फुएंत्स सबसे ऊपर गिना जाता है. उसे 'El Señor de los Cielos' (आसमानों का सरगना) कहा जाता था. क्योंकि उसके पास निजी विमानों का ऐसा नेटवर्क था, जिसने उसे अरबों डॉलर का कारोबारी बना दिया. वह Juárez Cartel का प्रमुख था और 1990 के दशक में मेक्सिको से अमेरिका तक कोकीन की सप्लाई का बड़ा हिस्सा नियंत्रित करता था.

  • कोलंबिया से कोकीन की हवाई तस्करी
  • दर्जनों जेट विमानों का बेड़ा
  • अमेरिका-मेक्सिको सीमा के जरिए बड़े पैमाने पर ड्रग शिपमेंट
  • प्रतिद्वंद्वी कार्टेल और अधिकारियों को रिश्वत या हिंसा से काबू में रखना
  • उसका नेटवर्क इतना संगठित था कि वह सीधे कोलंबियाई कार्टेल से डील करता था.

Amado Carrillo Fuentes के पास कितनी संपत्ति?

सार्वजनिक रूप से कोई ऑडिटेड आंकड़ा नहीं है, लेकिन खुफिया एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक:

अनुमानित संपत्ति: 10 से 25 अरब डॉलर के बीच (अनुमानित)

  • हर महीने टनों कोकीन की तस्करी
  • निजी जेट, लग्जरी संपत्तियां, रैंच और शेल कंपनियां
  • उसे अपने दौर के सबसे अमीर ड्रग लॉर्ड्स में गिना जाता था.

कितने हथियार और कितनी ताकत?

अमाडो की ताकत सिर्फ हथियारों में नहीं, बल्कि लॉजिस्टिक्स में थी.

20 से ज्यादा बोइंग 727 और अन्य जेट विमानों का इस्तेमाल

असॉल्ट राइफलें और ऑटोमैटिक हथियार

बख्तरबंद वाहन

हालांकि वह पाब्लो एस्कोबार जितना खुला हिंसक नहीं था, लेकिन जरूरत पड़ने पर बेहद निर्मम कार्रवाई करता था. उसके शासनकाल में सैकड़ों हत्याएं और गैंगवार हुईं. हालांकि वह लो-प्रोफाइल रहने की कोशिश करता था, लेकिन सत्ता बनाए रखने के लिए हिंसा का सहारा लेता था.

3. Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड का ग्लोबल चेहरा

दाऊद इब्राहिम भारत के सबसे चर्चित भगोड़े अपराधियों में गिना जाता है.

  • 1993 मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड होने का आरोप
  • संगठित अपराध, हवाला, ड्रग तस्करी और वसूली
  • उसका नेटवर्क D-Company के नाम से जाना जाता है

भारत की एजेंसियों और इंटरपोल की वांटेड सूची में शामिल

मीडिया और खुफिया अनुमानों के अनुसार उसकी कथित संपत्ति लगभग 6–7 अरब डॉलर बताई जाती है (आधिकारिक पुष्टि नहीं).

कमाई के स्रोत:

  • हवाला नेटवर्क
  • रियल एस्टेट
  • ड्रग और अवैध कारोबार
  • विदेशों में शेल कंपनियां

कितना हथियार और कितना खूंखार?

  • AK सीरीज राइफलें
  • विस्फोटक नेटवर्क
  • अंतरराष्ट्रीय तस्करी चैनल
  • गैंगवार और टारगेट किलिंग्स

उसे बेहद संगठित और रणनीतिक अपराध सरगना माना जाता है, जिसने सीधे युद्ध की बजाय नेटवर्क-आधारित ऑपरेशन पर जोर दिया.

4. Ochoa Brothers भी किसी से कम नहीं

ओचोआ ब्रदर्स (फाबियो, जॉर्ज और जुआन डेविड) कुख्यात Medellín Cartel के प्रमुख सदस्यों में थे. वे पाब्लो एस्कोबार के साथ मिलकर 1980 के दशक में अमेरिका में कोकीन सप्लाई का बड़ा हिस्सा नियंत्रित करते थे.

अनुमानित संयुक्त संपत्ति: लगभग 6 अरब डॉलर (अनुमानित).

  • कोकीन निर्यात
  • रैंच और घुड़दौड़ फार्म
  • वैध और अवैध बिजनेस
  • कितना हथियार और कितना खूंखार?
  • असॉल्ट राइफलें
  • निजी सशस्त्र गार्ड
  • विस्फोटक और बख्तरबंद वाहन
  • हालांकि वे एस्कोबार जितने आक्रामक नहीं माने जाते, लेकिन कार्टेल हिंसा में उनकी भागीदारी रही.

5. Khun Sa: गोल्डन ट्राएंगल का 'अफीम किंग'

खुन सा म्यांमार-थाईलैंड-लाओस सीमा के “गोल्डन ट्राएंगल” क्षेत्र का सबसे बड़ा ड्रग सरगना माना जाता था.

  • हेरोइन तस्करी का वैश्विक नेटवर्क
  • 1970–90 के दशक में विश्व की बड़ी अफीम आपूर्ति

कितना अमीर?

  • सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं, लेकिन उसे अरबों डॉलर के साम्राज्य का मालिक माना जाता था.
  • अफीम और हेरोइन निर्यात
  • सीमा पार तस्करी नेटवर्क
  • कितना हथियार और कितना खूंखार?
  • निजी मिलिशिया (हजारों सशस्त्र लड़ाके)
  • ऑटोमैटिक हथियार
  • सीमावर्ती इलाकों में अर्धसैनिक ढांचा
  • वह सिर्फ तस्कर नहीं, बल्कि एक सशस्त्र विद्रोही कमांडर जैसा ढांचा चलाता था.

6.  Joaquín Guzmán उर्फ ‘EL Chapo’ 

मैक्सिको के ड्रग इतिहास में अगर किसी एक नाम ने वैश्विक सुर्खियां बटोरीं, तो वह है ‘एल चापो’. उसका असली नाम जोआक्विन गुज़मान है, और वह कुख्यात Sinaloa Cartel का सरगना रहा. उसका नेटवर्क इतना बड़ा था कि उसने दशकों तक अमेरिका समेत कई देशों में ड्रग तस्करी की आपूर्ति नियंत्रित की.

कितना कुख्यात?

1980 और 1990 के दशक से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी में सक्रिय

कोकीन, हेरोइन, मेथामफेटामाइन और बाद में फेंटानिल की तस्करी

दो बार मैक्सिको की जेल से फिल्मी अंदाज में फरार

अमेरिका और मैक्सिको दोनों की “मोस्ट वॉन्टेड” सूची में शामिल

2019 में अमेरिका की अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

कितना अमीर?

  • फोर्ब्स ने एक समय उसे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किया था
  • अनुमानित संपत्ति: लगभग 1 से 3 अरब डॉलर (आधिकारिक ऑडिटेड आंकड़ा नहीं)
  • अरबों डॉलर का वार्षिक ड्रग कारोबार
  • नकदी, संपत्तियां, शेल कंपनियां और तस्करी नेटवर्क
  • हालांकि सटीक आंकड़ा बताना मुश्किल है, क्योंकि अवैध कारोबार की कमाई छिपी रहती है.

कितने हथियार?

  • सिनालोआ कार्टेल के पास कथित रूप से भारी हथियारों का जखीरा था:
  • AK-47 और AR-15 जैसी असॉल्ट राइफलें
  • मशीन गन
  • ग्रेनेड और विस्फोटक
  • बख्तरबंद वाहन
  • सुरंगों और हाई-टेक तस्करी मार्गों का इस्तेमाल
  • उसके संगठन ने हथियारों और लॉजिस्टिक्स के मामले में सैन्य जैसी संरचना तैयार कर ली थी.

कितना खूंखार?

  • हजारों हत्याओं और गैंगवार से नाम जुड़ा
  • प्रतिद्वंद्वी कार्टेल और सरकारी अधिकारियों पर हमले
  • तस्करी मार्गों पर कब्जे के लिए हिंसक संघर्ष
  • हालांकि वह कई बार सीधे हिंसा से दूरी बनाकर रणनीतिक तरीके से काम करता था, लेकिन उसके साम्राज्य का आधार डर और ताकत ही था.

Similar News