इश्क ने 'जालिम' मेंचो को मार दिया! कौन है El Mencho की GF, वायरल दावे का सच क्या?

मेक्सिको के El Mencho को सैन्य छापे में मार गिराया गया. सोशल मीडिया पर María Julissa को गलत तरीके से ऑपरेशन में जोड़ा गया, अफवाहों की जांच जारी.

By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 24 Feb 2026 7:21 PM IST

मेक्सिको के सबसे बदनाम कार्टेल नेता, नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांतेस, जिन्हें El Mencho के नाम से जाना जाता था, 22 फरवरी 2026 को जैलिस्को के टापाल्पा में हुए बड़े सैन्य ऑपरेशन में मार दिए गए. अधिकारियों के मुताबिक, El Mencho और उसके हथियारबंद साथी एक दूरदराज के पहाड़ी रिसॉर्ट में छिपे हुए थे.

El Mencho की मौत के बाद मेक्सिको के कई राज्यों में हिंसा फैल गई. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों का भी तूफान आया, जिसमें El Mencho की कथित प्रेमिका María Julissa को उसकी गिरफ्तारी और मौत से जोड़ा गया.

मेक्सिको के रक्षा सचिव Ricardo Trevilla के अनुसार, खुफिया एजेंटों ने सबसे पहले El Mencho की प्रेमिका से जुड़े एक व्यक्ति को ट्रैक किया, जिसे ऑपरेशन से पहले टापाल्पा लाया गया था. महिला रिसॉर्ट से निकल गई, लेकिन El Mencho और उसके सशस्त्र साथी वहीं छिपे रहे. जब विशेष बल रिसॉर्ट में दाखिल हुआ, तो गोलीबारी हुई. इसमें चार कार्टेल सदस्य वहीं मारे गए, जबकि El Mencho समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

मेक्सिकों में अब तक कितने लोगों की मौत

El Mencho की मौत के बाद हुई हिंसा में 25 राष्ट्रीय गार्ड के सदस्य मारे गए. सुरक्षा सचिव Omar García Harfuch ने बताया कि कार्टेल के 30 सदस्य भी सुरक्षा बलों पर हमलों में मारे गए.

सोशल मीडिया पर María Julissa को लेकर अफवाहों में क्या?

घटना के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गईं कि El Mencho की कथित प्रेमिका María Julissa ने उसकी लोकेशन लीक की और उसकी मौत का जिम्मेदार है. हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की.

Julissa ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "ऐसी जानकारी फैलाई जा रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मैंने मेक्सिको में जो हुआ उसमें मेरा हाथ है. मैं साफ करना चाहती हूं कि यह सब पूरी तरह झूठ है! मैं परेशानियां पसंद नहीं करती, किसी से झगड़ा नहीं करती और शांति से रहती हूं. यदि आप इस तरह के पोस्ट देखें, कृपया उन्हें रिपोर्ट करें." उन्होंने आगे कहा, "कृपया मेरी मदद करें और फेसबुक पर ये सभी पेज़ हटवाएं, यह पूरी तरह झूठा है."

कैसी उड़ी अफवाह?

सोशल मीडिया पर El Mencho और María Julissa की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसे लोग उनकी आखिरी तस्वीर मान रहे हैं. हालांकि, मेक्सिकन अधिकारियों ने साफ किया कि Julissa का ऑपरेशन से कोई संबंध नहीं है. खुफिया टीम का मकसद सिर्फ El Mencho और उसके सशस्त्र समूह को निशस्त्र करना था.

सोशल मीडिया अफवाह बनाम सच्चाई

यह पूरा मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे X और Instagram पर अफवाहें कितनी तेजी से फैल सकती हैं और सच्चाई और झूठ के बीच की सीमा कैसे धुंधली हो जाती है. Julissa के बयान इस बात को और स्पष्ट करते हैं कि वायरल पोस्ट पर तुरंत भरोसा करना खतरनाक हो सकता है.

Similar News