Girlfriend का खास आदमी बन गया 'एल मेंचो' का काल; 12 प्वाइंट्स में जानें कैसे किया गया मैक्सिको के ड्रग लॉर्ड को ढेर

मैक्सिको के ड्रग लॉर्ड एल मैंचो के लिए उसकी गर्लफ्रेंड का खास आदमी काल बन गया. उसके सिक्योरिटी फोर्स को ड्रग लॉर्ड के बारे में पूरी जानकारी दी, जिसके बिनाह पर पूरा ऑपरेशन चलाया गया और उसे ढेर कर दिया गया.

( Image Source:  @Juan_OrtizMX )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On :

Mexico: मैक्सिको की सुरक्षा बलों ने रविवार को देश के सबसे वांछित ड्रग कार्टेल सरगना नेमेसियो 'एल मेन्चो' ओसेगुएरा सर्वांतेस को एक हाई-स्टेक ऑपरेशन में मार गिराया. इस कार्रवाई के बाद कई इलाकों में हिंसा और अफरातफरी फैल गई.

ओसेगुएरा शक्तिशाली जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल का नेता और सह-संस्थापक था. यह आपराधिक संगठन हाल के सालों में तेजी से फैला है और अमेरिका में मेथामफेटामाइन और फेंटानिल की तस्करी करने वाले अहम ग्रुप्स में शामिल रहा है.

Full View

क्यों लिया गया इस हमले का फैसला?

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ड्रग तस्करी पर सख्ती करने का दबाव बढ़ रहा है. यह कार्रवाई उस समय भी हुई है जब मैक्सिको का शहर ग्वाडलाहारा, जहां इस ड्रग सरगना की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़की थी, 2026 फीफा वर्ल्ड कप के चार ग्रुप-स्टेज मैचों की मेजबानी करने वाला है.

कैसे दिया गया इस ऑपरेशन को अंजाम?

1. कई सालों की तलाश के बाद 20 फरवरी को सुरक्षा एजेंसियों को ओसेगुएरा के ठिकाने की पक्की सूचना मिली।

2. जांच के दौरान एजेंसियां उसके नेटवर्क से जुड़े एक ऐसे शख्स तक पहुंचीं, जो उसके छिपने की जगह तक पहुंचने में मदद कर सकता था.

3. रक्षा सचिव रिकार्डो ट्रेविला ट्रेजो के अनुसार, यह व्यक्ति ओसेगुएरा की एक प्रेमिका का खास आदमी था.

4. अगले दिन उसकी गर्लफ्रेंड तपलपा के बाहरी इलाके में बने केबिन कैंपस से निकल गई, लेकिन ओसेगुएरा अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ वहीं रुका रहा. यहीं से उसकी मौत का टाइमर शुरू हो गया

5. इसके बाद मैक्सिको की वायु सेना और नेशनल गार्ड की स्पेशल इमीडिएट रिएक्शन फोर्स ने संयुक्त रूप से छापे की योजना बनाई.

6. 24 घंटे के भीतर ऑपरेशन शुरू किया गया और शक से बचने के लिए मुख्य रूप से जमीनी बलों का इस्तेमाल किया गया, जबकि हेलीकॉप्टरों से सीमित हवाई समर्थन लिया गया.

7. रविवार सुबह तपलपा के केंद्रीय इलाके में सेना की कई यूनिट्स तैनात थीं और कैंपस को चारों तरफ से घेर लिया गया.

8. जैसे ही सैनिक आगे बढ़े, ओसेगुएरा के सहयोगियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में कार्टेल के आठ सदस्य मारे गए और दो सैनिक घायल हुए.

9. ओसेगुएरा और उसके कुछ सहयोगी पास के जंगल की ओर भाग गए, जबकि उनके कुछ लोग केबिन परिसर में लड़ाई जारी रखते रहे.

10. स्पेशल फोर्स की एक टीम अलग होकर जंगल में ओसेगुएरा का पीछा करने लगी और उसे झाड़ियों में छिपा हुआ ढूंढ निकाला.

11. आगे हुई मुठभेड़ के बाद ओसेगुएरा और उसके दो अंगरक्षकों को घायल अवस्था में पकड़ लिया गया और एक घायल सैनिक के साथ हेलीकॉप्टर से ग्वाडलाहारा ले जाया जाने लगा.

12. उड़ान के दौरान तीनों कार्टेल सदस्यों की मौत हो गई. संभावित हिंसा के डर से हेलीकॉप्टर का रूट बदलकर मोरेलिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया गया और वहां से उन्हें मैक्सिको सिटी ले जाने की तैयारी की गई. इसके बाद उनकी मौत की खबर फैलते ही कई इलाकों में हिंसा और अव्यवस्था फैल गई.

Similar News